फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्या के मामले में दो को जेल भेजा

हत्या के मामले में दो को जेल भेजा

Tue, 01 Aug 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो को जेल भेजा
खरखौदा (ब्यूरो) दो हफ्ते पहले गांव उलधन में जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला था। मामले में परिजनों ने गांव की एक महिला सहित तीन को लोगों नामजद कर हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस दो नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। बीती 14 जुुलाई को गांव उलधन में जंगल में मो. रफी के धान के खेत के किनारे लगे बिजली पोल पर गांव निवासी लीलू (24) पुत्र महेंद्र का शव लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। उस समय परिजनों ने मामला आत्महत्या का बताया था। लेकिन 29 जुलाई को मृतक परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि 13 जुलाई की शाम पड़ोसी महिला जगवती उनके मकान पर पहुंची थी। मृतक लीलू से अपने लापता बेटे संजय व उसके दोस्त जोनी की खोजबीन कराने की मांग की थी। लीलू जगवती के साथ चला गया था। पूरी रात लीलू घर नहीं लौटा। अगले दिन लीलू का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने तीनों पर हत्या की आशंका जताई थी। सोमवार को पुलिस ने संजय व जोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed