{"_id":"59345a114f1c1b47248b456b","slug":"149660316620-khatauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के फायरिंग करने पर युवक कार छोड़ भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के फायरिंग करने पर युवक कार छोड़ भागे
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देख कार छोड़ भागे बदमाश
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर शनिवार रात कार सवार चार संदिग्ध युवक खड़े हुए थे। पुलिस को देखकर युवक कार में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने बदमाश समझ कर फायरिंग की तो युवक कार को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी अनंतदेव के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इंस्पेक्टर केपी सिंह ने पुलिस की दिन और रात के समय में गश्त बढ़ा दी है। शनिवार की रात को 10 बजे के करीब पुलिस गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कांवड़ मार्ग पटरी पर स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार संदिग्ध युवक खड़े हुए थे। पुलिस को देखकर युवक कार में बैठकर गांव पलड़ के जंगल की ओर भाग निकले।
पुलिस ने युवकों को पकड़ने के लिए फायरिंग की, पुलिस के फायरिंग करने पर युवक कार को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवकों को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले ली है। ग्रामीणों ने जंगल में फायरिंग होने की आवाज को सुना, जबकि पुलिस फायरिंग करने से इंकार कर रही है। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि कार की जांच पड़ताल की जा रही है।