{"_id":"5b2fd16a4f1c1bc2378b5a90","slug":"141529860458-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेरना में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अटेरना में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटेरना में रविवार देर शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है।
ग्राम अटेरना में दिनेश और जगवीर के आमने-सामने घर हैं। इनमें आज देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। जिसके चलते दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पडे़। इस दौरान पति दिनेश और पुत्र सुमित को पिटता देख अमरेश बीच-बचाव कराने आई तो उसे भी हमला करके घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से विशाल पुत्र जगवीर घायल हो गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्ष के घायलों को लेकर मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं, दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।