फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रेन पलटने की नहीं थी साजिश, चोरी का लोहा गिरा था ट्रैक पर

ट्रेन पलटने की नहीं थी साजिश, चोरी का लोहा गिरा था ट्रैक पर

Fri, 09 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन पलटने की नहीं थी साजिश, चोरी का लोहा गिरा था ट्रैक पर

विज्ञापन
मेरठ। मंगलवार देर रात योगा एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर लोहा गिराकर ट्रेन पलटने की साजिश का आरपीएफ ने खुलासा करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। आरपीएफ के अनुसार चोरों ने एक कॉलोनी का गेट काटकर चोरी किया था। गेट को ले जाते समय ट्रेन के सामने आने के चलते चोर भाग गए। इस दौरान गेट का कुछ अवशेष (लोहा) ट्रैक पर गिर गया था। इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं रात में ही ट्रैक को साफ कराया दिया गया था।

मंगलवार देर रात करीब पौने दो बजे पावली के निकट योगा एक्सप्रेस के सामने लोहे का सरिया आदि आने से एक्सल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे ट्रेन पलटने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन आरपीएफ की जांच में मामले का खुलासा हो गया है। आरपीएफ कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने बताया कि पावली के निकट बंसल टाउन कॉलोनी का निर्माण चल रहा है। कुछ चोरों ने निर्माणाधीन कॉलोनी का गेट काटकर चोरी किया था। ट्रैक पर पड़ा लोहा उसी गेट का मिला है। संभवत: गेट ले जाते समय ट्रेन के अचानक सामने आने पर चोर भागे तो गेट के कुछ सरिये ट्रैक पर गिर गए। जिसके चलते ट्रेन प्रभावित हुई थी। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed