{"_id":"5a17215a4f1c1b6e548bef21","slug":"141511465306-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन ठेकेदारों के हमले से दो किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन ठेकेदारों के हमले से दो किसान घायल
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन ठेकेदारों के हमले से दो किसान घायल
बागपत। हरियाणा के खनन ठेकेदारों के खनन का विरोध करने वाले गांव नैथला के दो किसानों पर हमला कर दिया। इसमें एक किसान की हालत गंभीर है। घायल किसान को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने खादर में हमलावरों को तलाश किया, लेकिन हमलावर हाथ नहीं लगे।
पुलिस के अनुसार गांव नैथला के किसानों ने दो दिन पहले गांव के खादर में हरियाणा के ठेकेदारों के खनन करने की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा किया और पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर खनन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार गांव नैथला के दो किसान( अजय और संजय) बृहस्पतिवार को शाम के समय खेत में काम खत्म करके अपने घर की तरफ आ रहे थे। तो हरियाणा के खनन ठेकेदारों ने खनन की शिकायत करने दोनों किसानों को घेर लिया और हमला कर दिया। किसानों की मदद की पुकार सुनकर गांव के दूसरे लोग आने लगे तो हमलावर ठेकेदार भाग गए। ग्रामीणों ने हमले की शिकायत पुलिस से की और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। दोनों में घायलों में से अजय की हालत गंभीर होने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में हमलावरों को तलाश किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इससे क्षेत्र में तनाव हो गया।