{"_id":"5c7d8b7dbdec22140d569438","slug":"131551731581-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुवती की बरामदगी को लेकर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुवती की बरामदगी को लेकर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिन से लापता युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा
सरूरपुर। बीस दिन पूर्व एक गांव से लापता हुई युवती की बरामदगी को लेकर परिजनों ने रोहटा थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया।
पीड़ित पिता के अनुसार उसकी पुत्री अपने चाचा के यहां दिल्ली में रहती थी। करीब बीस दिन पूर्व पड़ोसी युवक उसको बहला फुसलाकर ले गया। मामले को लेकर परिजनों ने रोहटा थाने में आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। बीस दिन बीतने पर भी पुलिस कोई बरामदगी नहीं कर पाई है। मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने रोहटा थाने में युवती की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि हंगामे के दौरान थाना प्रभारी ने युवती के पिता को धमका दिया। जिससे वह घबरा कर बेहोश हो गया। काफी देर बाद पीड़ित को होश आया। हंगामा के दौरान राजनीति लोगों ने पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि फोन लोकेशन के आधार पर मोहाली चंडीगढ़ में टीम भेजकर छापेमारी की गई। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद से दोनों के मोबाइल बंद आ रहे है। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ली जा रही है।