फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमिश्नरी में आत्मदाह की कोशिश

कमिश्नरी में आत्मदाह की कोशिश

Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी में आत्मदाह की कोशिश
कमिश्नरी में आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। दो साल से परेशान एक व्यक्ति ने चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर कमिश्नरी में आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उसे रोका। वहीं पूरे मामले में अफसरों ने कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
खरखौदा क्षेत्र के कांशीराम आवासीय योजना निवासी राम निवास गुप्ता का आरोप है कि वह अपने घर पर गायों का पालन करता है। दो साल पहले उसके घर से चोरों ने गाय चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट खरखौदा थाने में दर्ज कराई। गाय चोरी करते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। खरखौदा पुलिस को फुटेज भी सौंपी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की जानकारी उन्होंने आईजी और विधायक सोमेंद्र तोमर से भी की। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा, बावजूद आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए। अब आरोपी उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। शनिवार को वह खरखौदा थाने गया तो पुलिस ने उसे भगा दिया। दो साल में उसकी कई गाय चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


केरोसिन की बोतल लेकर पहुंचा
सोमवार को रामनिवास गुप्ता अपनी पत्नी और पुत्र के साथ कमिश्नरी पहुंच गया। वहा उसने केरोसिन से भरी हुई बोतल अपने ऊपर उड़ेल ली। इस दौरान जैसे ही उसने माचिस जलाने की कोशिश की तो वहां तैनात पुलिसकर्मी होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। बाद में पीड़ित ने पुलिस अफसरों से कहा कि यदि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा। बाद में सिविल लाइन पुलिस पीड़ित को थाने ले गई। पीड़ित ने कहा कि एक तरफ एक मंत्री की भैंस दो दिन में बरामद कर ली जाती है, वहीं वह दो साल से थाने के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर सुरक्षा में चकू
इस मामले में सुरक्षा में चूक भी सामने आ रही है। कमिश्नरी के मुख्य द्वार से कोई व्यक्ति केरोसिन की बोतल लेकर अंदर कैसे पहुंच गया, इसका सुरक्षाकर्मियों के पास इसका जवाब नहीं है। बाद में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर गेट पर तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। सिविल लाइन इंस्पेक्टर नीरज मलिक को भी तलब कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed