फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता कमल दत पर हर्ष फायरिंग में केस दर्ज

भाजपा नेता कमल दत पर हर्ष फायरिंग में केस दर्ज

Fri, 22 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता कमल दत पर हर्ष फायरिंग में केस दर्ज
मेरठ। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित भजन संध्या के दौरान हर्ष फायरिंग की वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने भाजपा नेता और फायरिंग करने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

18 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। दावा था कि ये वीडियो भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के यहां आयोजित भजन संध्या की है। वीडियो में एक युवक हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहा था। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार पुलिस तक भी इस तरह की चार वीडियो पहुंची थीं। पुलिस ने वायरल चार वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई थी। जिसमें उक्त सभी वीडियो एक ही कार्यक्रम की सामने आई हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर वायरल वीडियो सही लग रही हैं। नवीन मंडी चौकी प्रभारी मनोज कुमार की तहरीर पर भाजपा नेता और एक अज्ञात के खिलाफ हर्ष फायरिंग अवैध असलहा रखने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टीपी नगर परशुराम त्रिपाठी के अनुसार डीजीपी की गाइड लाइन है कि हर्ष फायरिंग के मामले में फायरिंग करने वाले के साथ आयोजक को भी आरोपी बनाया जाए। चूंकि कार्यक्रम भाजपा नेता के यहां था, इस वजह से इस केस में उनकी भी नामजदगी हुई है। वहीं, इस संबंध में भाजपा नेता से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed