{"_id":"5a9c5a3b4f1c1b05738ba8d3","slug":"131520196155-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की समाधि बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की समाधि बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नई बस्ती में रविवार को एक आश्रम में महिला की समाधि बनाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। लोगों ने बताया कि महिला की समाधि बनाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इंस्पेक्टर टीपी नगर बृजेश कुमार ने बताया कि नई बस्ती में बुद्ध गिरी आश्रम है। इस आश्रम में करीब 15 साल से श्याम गिरी पत्नी के साथ रह रहे हैं, जो आश्रम की देखभाल भी करते हैं। रविवार शाम वह आश्रम में निर्माण कार्य करा रहे थे। इस बीच आसपास के लोगों ने सूचना दी कि महिला की समाधि बनाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्याम गिरी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह श्रीगणेश जी की मूर्ति के लिए चबूतरे का निर्माण कार्य करा रहे हैं। आसपास के लोग सार्वजनिक स्थल बताकर निर्माण को अवैध बता रहे थे। इस पर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रशासन की अनुमति के बाद ही निर्माण कार्य होने दिया जाएगा।
बच्ची झुलसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार शाम शादी समारोह में आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से एक साल की बच्ची झुलस गई। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।