फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैंक की सुरक्षा में सेंधमारी, स्ट्रांग रुम तक पहुंचे चोर

बैंक की सुरक्षा में सेंधमारी, स्ट्रांग रुम तक पहुंचे चोर

Wed, 01 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
बैंक की सुरक्षा में सेंधमारी, स्ट्रांग रुम तक पहुंचे चोर
- एक माह में दूसरी बार की कोशिश, तैनात नहीं है गार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। जाहिदपुर गांव स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में सोमवार रात बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। जब सफलता नहीं मिली तो बदमाश बैटरी, यूपीएस सहित कई सामान ले गए। शाखा प्रबंधक ने चोरी की तहरीर दी है।
बिजली बंबा पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर जाहिदपुर में सिडिंकेट बैंक की शाखा है। इसमें जाहिदपुर सहित लोहियानगर, कांशीराम, हाजीपुर, अल्लीपुर, नरहाड़ा, सलेमपुर सहित करीब दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों के खाते हैं। बैंक में गार्ड भी तैनात नहीं है। जिस बिल्डिंग में बैंक है उसके ग्राउंड फ्लोर पर बैंक है, जबकि ऊपर की मंजिल पर मकान मालिक रहता है। सोमवार रात बदमाश बैंक की खिड़की का जंगला काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। बदमाशों ने स्ट्रांग रूम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बदमाश बैंक में रखी 16 बैटरी, यूपीएस, इनवर्टर आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह कर्मचारियों के बैंक पहुंचने पर चला। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक सतीश सिंघल ने चोरी की तहरीर दी है। वहीं बैंक में लगा अलार्म भी नहीं बजा। इससे बैंक की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सीओ किठौर अलोक कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में तहरीर आई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कोशिश
बैंक में पहले भी चोरी की कोशिश हो चुकी है। एक माह में यह दूसरी घटना है। पहले चोर अंदर तो चला गया, लेकिन बाहर नहीं निकल सका। अगले दिन सुबह मकान स्वामी की सूचना पर पुलिस ने चोर को दबोचा था। इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर बैंक सतर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed