{"_id":"5c71ab5dbdec22736f4a8d73","slug":"121550953309-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कर सकती है पुलिस सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्द कर सकती है पुलिस सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ततीना मोड पर सेल्समैन से हुई लूट का मवाना पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताते चलें कि भिंडवारा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र महावीर के साथ दो दिन पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 1.59 लाख रुपये लूट लिये थे। पीड़ित किला परीक्षितगढ़ स्थित देशी शराब, बीयर व बहादरपुर स्थित देशी शराब का कैश लेकर मवाना जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बहादरपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही लूट का खुलासा कर सकती है। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। वहीं, युवक की मां ने शनिवार को थाने पहुंचकर एसपी देहात अविनाश पांडे से गुहार लगाते हुए बेटे को निर्दोष बताया। एसपी देहात ने महिला को आश्वासन दिया कि जांच में यदि युवक निर्दोष पाया गया तो उसे छोड़ दिया जाएगा। थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि लूट के मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। जल्द खुलासे की उम्मीद है।