फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक सप्ताह बाद भी पीयूष का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

एक सप्ताह बाद भी पीयूष का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

Wed, 06 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी पीयूष का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस
कंकरखेड़ा। अपहृत पीयूष का पुलिस एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके चार दोस्तों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस एक भी आरोपी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो पुलिस के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रमोद चौधरी, हरवीर सिंह, मास्टर सुखपाल सिंह, राजवीर सिंह, वीरपाल सिंह, मेहर सिंह, अरविंद चौधरी, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि मामले की खुलासे के लिए कई टीम लगी हुई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दोस्तों पर उधार थे लाखों रुपये
जांच में पता चला है कि पीयूष ने अपने दोस्तों को उधार पैसे दे रखे थे। सचिन चौधरी पर उसके करीब दो लाख रुपये थे। पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है कि आखिर दो लाख रुपये सचिन ने किस लिए उधार लिए थे। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं रुपयों के लेनदेन को लेकर ही दोस्तों ने उसके साथ कोई अनहोनी न कर दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक सप्ताह बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, न हुई कोई गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed