फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती ने आयुस्मान संचालक पर लगाया छेडछाड का आरोप।

युवती ने आयुस्मान संचालक पर लगाया छेडछाड का आरोप।

Thu, 31 Jan 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
युवती ने आयुस्मान संचालक पर लगाया छेडछाड का आरोप।

विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप
बहसूमा। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित आयुष्मान कार्ड संचालक पर अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगा पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बहसूमा क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि वह मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित आयुष्मान कार्ड संचालक के यहां पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आई थी। कार्ड संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसको घर पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती ने मंगलवार को किसी को घर में नहीं बताया। बुधवार को उसने घर में बताया तो वह परिजनों के संग थाने पहुंची तथा कंप्यूटर संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले थाने ले आई। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में कार्यवाहक एसएसआई भरत लाल शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

डीपीएम स्कूल में मनाया शहीद दिवस
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को शहीद दिवस मनाया गया। शुभांरभ कालेज सचिव जगदीश त्यागी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। त्यागी ने छात्रों को गांधी जी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। रूमणी शर्मा, अनुज त्यागी, अमित गुप्ता, अमित गौतम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विदाई समारोह आयोजित किया
बहसूमा। स्वामी विवेकांनद इंटर कालेज सदरपुर में बुधवार को कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालेज के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालेज के प्रबंधक मनोज कुमार व प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के प्रति किया जागरूक
बहसूमा। कस्बे के नवजीवन इंटर कालेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता दिवस के तहत नोडल अधिकारी रतिराम मावी ने छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य जयबीर सिंह, योगेश चौहान, मनोज कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, छात्र वृंदा चौहान, क्षमा नागर, सिमरन प्रीत कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed