फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एटीएम का नम्बर पूछ खाते से उड़ाए 40 हजार

एटीएम का नम्बर पूछ खाते से उड़ाए 40 हजार

Fri, 08 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का नम्बर पूछ खाते से उड़ाए 40 हजार
एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 40 हजार उड़ाए
विज्ञापन

- किसान के मोबाइल पर आई कॉल,
मवाना। ढिकौली गांव निवासी एक वृद्ध ने बृस्पतिवार को थाने पहुंचकर ठगी का आरोप लगाया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने फोन पर उससे एटीएम का कार्ड नंबर पूछकर हजारों रुपये की नकदी उसके खाते से उड़ा दी।
ढिकौली गांव निवासी मदन ने बताया कि वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया। बताया कि कुछ ही सेकेंड बाद उसके खाते से 40 हजार की रकम निकलने का मेसेज मोबाइल पर आया। यह देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आप भी रहे सावधान--
अक्सर आपके मोबाइल पर कॉल आती है। जिसमें कॉल करने वाला आपके खाते, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड संबंधित जानकारी हासिल करता है। वह एटीएम कार्ड एक्सपायर होने, उसकी वैधता खत्म होने में कुछ ही दिन बचने या कोई और बहाना बनाकर आपसे एटीएम कार्ड का नंबर, पिन, सीवीसी नंबर मांगता हैं। इन नंबर को हासिल करते ही कुछ सेकेंडों में यह आपका खाता खाली कर सकता हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को इस साइबर अपराध से बचाने के लिए बैंक द्वारा समय-समय पर मेसेज भेजकर सचेत किया जाता है कि बैंक कभी भी किसी के खाते या कार्ड की जानकारी मोबाइल कॉल या एसएमएस के जरिये नहीं पूछता। अत: ऐसी कॉल से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed