फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडीजी ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता कांस्टेबल

एडीजी ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता कांस्टेबल

Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एडीजी ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता कांस्टेबल
मेरठ। दुष्कर्म पीड़िता कांस्टेबल बृहस्पतिवार को एडीजी ऑफिस पहुंची। उसने आरोपी इंस्पेक्टर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मेरठ की महिला कांस्टेबल ने मुरादाबाद में तैनात इंस्पेक्टर लोकेंद्र पाल सिंह के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि सात साल तक आरोपी इंस्पेक्टर दुष्कर्म करता रहा। बताया जा रहा कि पीड़िता एक जमीन में मामले में फंस गई थी। जिस मुकदमे की विवेचना लोकेंद्र पाल सिंह कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हो गई। उस समय पीड़िता पुलिस की नौकरी में नहीं आई थी। कांस्टेबल बनने के बाद भी इंस्पेक्टर ने उसका शोषण किया। इंस्पेक्टर लाइन हाजिर हो गया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता कांस्टेबल ने एडीजी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई कि उसको इंसाफ दिलाया जाए। आरोपी इंस्पेक्टर पर विभाग की तरफ से भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विवेचक एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि पीड़िता ने फोन की चेटिंग भी उपलब्ध करा दी है। उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर लोकेंद्र पाल के खिलाफ दिए बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed