{"_id":"594fd5e34f1c1b25438b464d","slug":"111498404323-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर आज संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद पर आज संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्जन
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आज ईद के मौके पर शहर में संभलकर निकलें। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर मुख्य नमाज और अन्य मस्जिदों में नमाज के चलते सोमवार तड़के पांच बजे से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव के अनुसार डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहा, रजबन पेट्रोल पंप, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़, वेस्ट एंड रोड, गुरु तेग बहादुर रोड से सदर थाना होते हुए भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।
-दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाना है, ऐसे वाहन परतापुर तिराहे से बाईपास होते हुए शोभापुर, मोदीपुरम बाईपास के रास्ते से जा सकेंगे।
विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे दिल्ली व गाजियाबाद जाना है वह मोदीपुरम बाईपास से शोभापुर, परतापुर बाईपास तिराहा होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली की तरफ जा सकेगा।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है उसे जीरो माइल चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा, चौधरी चरण सिंह विवि रोड से गढ़ रोड पर जाने दिया जाएगा। हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा होकर होकर निकाला जाएगा।
- दिल्ली चुंगी शारदा रोड और ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया का पुल व गोलाकुआं की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एल ब्लॉक शास्त्रीनगर हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे। हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक की तरफ भी कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन एल ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
- बागपत अड्डा फुटबाल चौक से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गढ़ रोड से आने वाला यातायात गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से वाहन हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट होंगे।
- ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से वाहनों को अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर तथा केसरगंज की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार जैन नगर तिराहे से रेलवे रोड चौराहा व ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- जेएनएनयूआरएम व प्राईवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे तक आएंगी-जाएंगी।
- सोमवार तड़के 05 बजे से दोपहर 02 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन