{"_id":"5b8861f742c792464d1bbfd6","slug":"101535664631-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए बदमाश डेढ़ लाख के जेवर लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आए बदमाश डेढ़ लाख के जेवर लेकर भागे
Updated Fri, 31 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक बनकर आए और डेढ़ लाख के टॉप्स ले उडे़
मेरठ। शारदा रोड पर एक ज्वैलरी शॉप पर गाहक बनकर आए बदमाश डेढ़ लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। एक बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दी है।
शारदा रोड पर अंकित गर्ग की पारस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। अंकित के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर दुकान पर एक युवक आया। उसने पहले चांदी के ताबीज देखे। इसके बाद सोने के टॉप्स दिखाने को कहा। कई टॉप्स देखने के बाद भी वे उसे पसंद नहीं आए। उसने दूसरे दिखाने को कहा। वो जैसे ही दूसरे टॉप्स अलमारी से लेने के लिए मुड़ा तो युवक खड़ा हो गया और कहा कि वो अपनी पत्नी को लेकर आ रहा है। ये कहकर उसने टेबल पर रखे सभी टॉप्स उठाए और बाहर खडे़ अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
बाद में भाजपा नेता तुषार गुप्ता आदि के साथ व्यापारी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी फोन पर पुलिस से बात की। वहीं ज्वैलरी शॉप के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाहर खड़ा बदमाश कैद हो गया। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।