फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थाने में प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती, बखेड़ा

थाने में प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती, बखेड़ा

Thu, 09 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
थाने में प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती, बखेड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाने में बुधवार शाम उस समय बखेड़ा हो गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती ने कहा कि उसका प्रेमी छह माह से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। हंगामा होने पर पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक युवक ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में किराए पर कारखाना लिया था। युवक के कारखाना मालिक की बेटी से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती से छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को युवती के परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची तो इसकी खबर मिलने पर पीड़िता भी परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और प्रेमी से थाने में ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। वहीं, आरोपी युवक ने बेवजह फंसाने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला पहुंचे। पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही। सीओ ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed