फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ खंडित होने पर बवाल

कांवड़ खंडित होने पर बवाल

Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ खंडित होने पर बवाल
कांवड़ खंडित होने पर भड़के कांवड़िए, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड चौराहे पर एक युवक का पैर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस, सामाजिक संगठन और व्यापारियों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही उनके लिए गंगाजल की व्यवस्था की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
हरियाणा और दिल्ली के करीब दो दर्जन कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से कलश में गंगाजल लेकर लौट रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे वे रेलवे रोड चौराहे के पास लगे एक कांवड़ शिविर के बाहर कुछ देर विश्राम के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक का पैर कांवड़ में लग गया और गंगाजल से भरा कलश गिर गया। इस पर कांवड़िए भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे रोड चौराहे पर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना पर देहली गेट ,रेलवे रोड, कोतवाली, टीपी नगर, सदर बाजार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने दूसरी कांवड़ और गंगाजल की व्यवस्था की और कांवड़ियों को शांत किया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वह दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है और काफी नशे में है। वह ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। कांवड़ियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था कराकर भेज दिया गया । एसओ रेलवे रोड के अनुसार आरोपी नाबालिग लग रहा है। देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं आरोपी युवक को ले जाने पर कांविड़यों का गुस्सा पुलिस पर भी उतरा। वे जिद पर अड़ गए कि युवक को उनके हवाले किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संगठन, व्यापारियों ने संभाला मामला
कांवड़ियों को शांत करने को पुलिस ने सामाजिक संगठनों की मदद ली। बाबा विश्वनाथ मंदिर कमेटी के अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल, श्रीप्रकाश चौधरी, आनंद कुमार समेत कई कार्यकर्ता और आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे । उन्होंने और पुलिस दोनों ने मिलकर कांवड़ियों को समझाया।




कांवड़ खंडित हुई तो पुलिस कांवड़िए को ले गई हरिद्वार
फोटो
कंकरखेड़ा। दिल्ली निवासी सचिन कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह सोमवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। हाईवे पर ग्रांड फाइव रिसोर्ट के सामने लगे कांवड़ शिविर में वह आराम कर रहा था। उसने अपनी कांवड़ सड़क किनारे रखी हुई थी। इस बीच भोलों के उपचार के लिए दवा वितरण के लिए लगाई गई एक कार कांवड़ से टकरा गई। इससे कांवड़ खंडित हो गई। इस पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सचिन हरिद्वार से नई कांवड़ लाकर देने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने सचिन को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर हरिद्वार से नई कांवड़ लाने के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed