फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   8 माह बाद नाले से चमचमाता मिला दोहरे हत्याकांड का पिस्टल

8 माह बाद नाले से चमचमाता मिला दोहरे हत्याकांड का पिस्टल

Sun, 01 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
8 माह बाद नाले से चमचमाता मिला दोहरे हत्याकांड का पिस्टल
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर में आठ माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने शूटर नदीम की निशानदेही पर आरटीओ नाले से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया। हैरानी की बात है कि पिस्टल ‘चमचमाता’ हुआ था। आठ माह बाद भी न तो उसकी नाल में कीचड़ घुसी और न जंग लगा।
विज्ञापन

दो नवंबर 2017 को नौचंदी क्षेत्र में ढबाई नगर में दूध व्यापारी सलीम व शमी की हत्या कर दी गई थी। सारिक पक्ष ने नौचंदी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि सलमान को फंसाने के लिए सारिक ने ही दिल्ली निवासी शूटर नदीम से हत्या कराई थी। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस अफसरों को कई माह तक गुमराह किया गया। गैंगवार में हत्या को अंजाम दिया गया था। थानेदार से लेकर एसएसपी ने जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ की। लेकिन पुलिस जितनी जांच में आगे बढ़ती उतनी ही पीछे चली जाती। बाद में 50 हजार का इनामी शूटर नदीम दो सप्ताह पहले दिल्ली में सेटिंग से गिरफ्तार होकर जेल चला गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक नदीम को रिमांड पर लिया गया था। नदीम ने बताया कि उसने हत्या कर नाले में पिस्टल फेंक दी थी। पुलिस अफसरों ने नदीम और सिपाही उपेंद्र सिरोही को नाले में उतार दिया। जहां पिस्टल फेंकने की बात नदीम ने की थी वहीं से पिस्टल मिल भी गया। तमाम चर्चाओं के साथ यह हैरत भी बनी रही कि आखिर आठ माह में नाले में दलदल में पिस्टल वहीं बिल्कुल साफ मिला और पुलिस को तलाशने में भी परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून बहाना ही उसका मकसद
नदीम से एसपी क्राइम शिवराम यादव, एएसपी सतपाल सिंह और क्राइम ब्रांच के प्रभारी जयवीर सिंह और इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने पूछताछ की। नदीम का नाम कई मामलों में सामने आया था। एएसपी ने बताया कि नदीम ने कबूल किया है कि उसने कई हत्याओं को अंजाम दिया था। वह सिर में ही गोली मारता है। अपने एक रिश्तेदार से उसने 50 हजार रुपये लेकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed