फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, मौलाना ने बचाया

मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, मौलाना ने बचाया

Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, मौलाना ने बचाया
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम को बचाने पहुंचे एक मौलाना से आरोपी ने अभद्रता कर दी। भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह बालिका रविवार दोपहर घर के पास ही दुकान से सामान लेने जा रही थी। मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान स्थल पर ले गया। इस दौरान वहां से निकल रहे एक मौलाना ने यह देखा तो वह आरोपी युवक से भिड़ गए। आरोपी ने मौलाना से अभद्रता करने के साथ ही हाथापाई की कोशिश की।
विज्ञापन

मौलाना के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को जब आरोपी की करतूत का पता चला तो भीड़ ने आरोपी को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। उधर, कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची नौचंदी पुलिस आरोपी परवेज निवासी करीमनगर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। इसके बाद बच्ची के परिजन और लोग थाना नौचंदी पहुंच गए और परवेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला के अनुसार परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed