फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ में तीन और महिलाओं की चोटी कटीं

मेरठ में तीन और महिलाओं की चोटी कटीं

Sun, 06 Aug 2017 03:23 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में तीन और महिलाओं की चोटी कटीं
मेरठ/जानी/रामराज। जिले में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब शहर के अलावा रामराज और जानी में तीन महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आया है
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर गली-14 में मोहम्मद रिजवान की पत्नी चांदनी शनिवार शाम करीब सात बजे रसोई में खाना बनाने पहुंची। आरोप है कि अचानक महिला के सिर पर किसी ने हाथ रखा, जैसे ही महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे आभास हुआ कि कोई उसे खींच रहा है। इस बीच महिला की चीख निकल पड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के लोग भी उस समय मौजूद थे। महिला के ससुर रफीक अहमद ने बताया कि उन्होंने देखा तो उसकी पुत्रवधू बेहोश पड़ी है। करीब 10-15 मिनट में किसी तरह उसे होश में लाया गया। उसकी करीब 15 इंच महिला की चोटी कटी हुई थी और बाल अलग पड़े थे। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। नौचंदी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिवार के लोगों ने अंदर घर में बाहरी लोगों को नहीं आने दिया। घटना के बाद महिला और परिवार के लोग घबराये हुए थे।
विज्ञापन

रामराज और जानीखुर्द में भी हुई घटना:
रामराज के मोहल्ला नाले वाला निवासी काले पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11:45 बजे उसकी पत्नी रीता रानी (32) बहुत तेजी से हड़बड़ाहट में चीखी और बेसुध हो गई। उसकी चोटी कुछ दूरी पर कटी पड़ी दिखाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों का जमघट लग गया। कोई इसे तंत्र मंत्र बता रहा था तो कोई विदेशी ताकतों की सजिश बता रहा था। महिला रीता के मुताबिक वह अपने आंगन में चारपाई पर बैठी हुई थी। उसके पति अंदर कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दरम्यान उसे सिर के बाल खींचने का आभास हुआ और वह चीखकर बेहोश हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीण रात भर जागते रहे। कार्यवाहक एसओ बहसूमा अशोक कुमार का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। वहीं, जानी के रामपुर पावटी निवासी वेदपाल की पुत्री चंचल की भी संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कट गई। कटी चुटिया पलंग पर पड़ी देख चंचल बेहोश हो गई। जानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में कर रहे टोटके:
चोटी कटने की घटना के बाद कई घरों के बाहर नींबू, मिर्च व नीम की टहनियां लगा दी गईं हैं। यही नहीं, कुछ अभिभावक अपने बच्चों के हाथ में नीम के पत्ते लेकर स्कूल भेज रहे हैं। वहीं, महिलाओं ने अपनी चोटी को कपड़े से कसकर बांधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed