फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पड़ोसी जावेद गैंग ने कराया था अरसम का अपहरण

पड़ोसी जावेद गैंग ने कराया था अरसम का अपहरण

Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी जावेद गैंग ने कराया था अरसम का अपहरण
अरसम अपहरण कांड
विज्ञापन


मेरठ। स्क्रैप कारोबारी व जली कोठी व्यापार मंडल अध्यक्ष हाजी इरफान के बेटे अरसम के अपहरण का खुलासा बड़ा चौंकाने वाला होगा। सोमवार शाम पुलिस ने एक आरोपी को बुढ़ाना गेट से गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई कर आस मौहम्मद को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस का दावा, आरोपी ने बताया कि अपहरण प्लानिंग के तहत हुआ था। एक युवती दो पड़ोसी भी अपहरण में शामिल बताए है, पड़ौसी कारोबारी के बेहद करीबी है।
देहलीगेट क्षेत्र के पटेलनगर निवासी इरफान के बेटे अरसम का शुक्रवार अपहरण हुआ था। बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। शनिवार को बदमाशों ने फिरौती ली और रविवार उसको छोड़ा। ईद मनाते ही सोमवार शाम को क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास एक घर में दबिश देकर आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी आईडी पर सिम लेकर अपहरणकर्ताओं को उपलब्ध कराए। इन्हीं सिम से फिरौती के लिए कॉल की जा रही थी। आरोपी आस मोहम्मद ने अरसम के अपहरण की जो कहानी बताई वह बहुत चौंकाने वाली है। अपहरण में एक युवती समेत तीन लोगों के नाम बताए गए जो अरसम के अपहरण कराने में साथ थे। कारोबारी के परिचित का नाम सुनते ही पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस का दावा है कि कारोबारी के दो पड़ोसी फरार है, जिनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन


महिला का चौकी पर धावा, पुलिस से हाथापाई
आरोपी आस मोहम्मद को क्राइम ब्रांच व सदर बाजार पुलिस ने बुढ़ाना गेट से उठाया तो उसके परिवार की महिलाएं सड़कों पर आ गई। महिलाओं ने बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर धावा बोलकर आरोपी को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश तक की। महिलाओं ने आरोप भी लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और कपड़े फाडे़। मामला तूल पकड़ने पर ब्रह्मपुरी, सिविल लाइन व देहलीगेट थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इरफान के परिजनों को उठाओ
आरोपी आस मोहम्मद वाहन चोर है और उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे भी पंजीकृत है। उसकी हिस्टीशीट भी खुली है। जली कोठी को छोड़कर आस मोहम्मद फिलहाल बुढ़ाना गेट चौकी के पास एक किराये में घर में परिवार के साथ रहता था। पुलिस को देखते ही महिलाएं चिल्ला रही थी कि पहले हाजी इरफान के परिजनों को उठाओ, उसके बाद आस मोहम्मद को पकड़ो। महिलाओं का कहना था कि अरसम के अपहरण के आरोपी तो पुलिस को भी पता है कि कौन है। वहां क्यों कार्रवाई नहीं कर रहे।

पांच लोग थे अपहरण में शामिल
अरसम के अपहरण में पांच लोग शामिल थे। पड़ोसी जावेद ही अरसम को घर से बुलाकर ले गया था। दो महीने से अपहरण की प्लानिंग चल रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी आस मोहम्मद का कहना है कि इस अपहरण से संबंधित कई बातें अरसम और उसके भाई सुहेब को भी पता थी। जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को काफी कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। आरोपी सही बोल रहा या गलत, इसकी पुलिस को जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

देर रात दो ओर आरोपी गिरफ्तार
फिरौती की कॉल में फर्जी आईडी पर सिम देने वाले आरोपी आस मोहम्मद की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने सोमवार आधी रात को दो ओर आरोपी हिरासत में लिए है। आरोपी खुद को बेकसूर बता रहे है। आस मोहम्मद पर आरोपियों ने बेवजह फंसाने की बात कही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अभी ठीक से पूछताछ नहीं हुई। तीनों आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की जाएगी तो कई बातें सामने आएगी। पुलिस अभी ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

कारोबारी के परिवार से करेंगे पूछताछ
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि कारोबारी के परिवार से अभी पूछताछ करनी बाकी है। पुलिस की अब तक जांच में मामला थोड़ा अलग लग रहा है। परिवार के लोगों की बातों में अंतर है। अरसम से पूछताछ नहीं हुई। पुलिस का कहना कि सर्विलांस के जरिये उनकी काफी बातों का पता चला है। अपहरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होने पर पुलिस अरसम के अपहरण का चौंकाने वाला खुलासा करेंगी।


अपने ही जाल में फंसे अपहरणकर्ता
पुलिस के मुताबिक अरसम ने बताया कि उसे आबूलेन से अगवा किया और उसकी स्कूटी बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी कर दी। बदमाशों ने स्कूटी को पार्किंग में क्यों खड़ा किया? बार बार फिरौती मांगी व फोन पर सौदेबाजी भी की? फिरौती की रकम लेकर बच्चे को छोड़ा? आरोपी पड़ोसी है, लेकिन अरसम उनको पहचान नहीं पाया? आरोपियों ने पुलिस से ऐसे कई सवाल किए तो वह खुद ही फंस गए।


पड़ोसी ही अपहरण में शामिल है। सभी आरोपियों को पकड़कर जल्द खुलासा करेंगे। सोमवार ईद थी, इसलिए ज्यादा काम नहीं हो पाया।
रामकुमार, आईजी मेरठ


खास बातें
- घर से ही बुलाकर अरसम को ले गए थे दो बदमाश
- मास्टरमाइंड कौन, इसका खुलासा होना बाकी
- दो आरोपी पड़ोसी है, चौंकाने वाला होगा खुलासा
- बदमाशों के खुले नाम तो महिलाओं ने किया बखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed