फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime in Meerut: Four murders within seven hours, police kept running

Crime in Meerut: सात घंटे के भीतर चार हत्याएं, दौड़ती रही पुलिस, खौफ में रहे ग्रामीण

Mon, 10 Apr 2023 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

मेरठ में रविवार को सात घंटे के भीतर चार हत्याओं को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी की चक्करघिन्नी बनी रही। खरखौदा में डबल मर्डर तो हस्तिनापुर और मवाना में दो अलग अलग हत्याओं को अंजाम दिया गया। विस्तार से पढ़ें वारदातों की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Crime in Meerut: Four murders within seven hours, police kept running
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में रविवार को सात घंटे के अंदर चार हत्याओं से हड़कंप मच गया। महिला समेत चार लोगों को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस अधिकारी इधर से उधर दौड़ते रहे। दोपहर दो बजे हस्तिनापुर में पूर्व चेयरमैन के बेटे का शव पुलिया के नीचे मिला तो वहीं शाम छह बजे पलड़ा गांव में छात्र को गोलियों से भून दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने मवाना में जाम लगा दिया, तभी खरखौदा के सलेमपुर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी से भगदड़ मच गई। यहां एक महिला सहित दो की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


वारदात एक: पूर्व चेयरमैन के भतीजे की अवैध संबंध के शक में हत्या, 3 दिन पहले मिली थी धमकी
हस्तिनापुर के प्रभात नगर कॉलोनी के रहने वाले पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार के भतीजे पवन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह सात अप्रैल से लापता था। उसका शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला। उसके चेहरे पर बोरा ढका था। आरोप है कि तीन दिन पहले फिटकरी गांव का एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ घर पर आया था। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पवन फोटोग्राफर था। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के शक में होने की बात सामने आ रही है। नामजद आरोपी के परिवार की महिला के साथ युवक का संबंध था। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद आरोपी पवन का मोबाइल भी ले गए। इस कारण परिजनों का पवन से संपर्क नहीं हो रहा था। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिस जगह शव मिला है, उससे  करीब एक किलोमीटर दूर जंबूद्वीप पुलिस चौकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में सांप्रदायिक तनाव

वारदात दो : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को गोलियों से भूना, पांच घंटे लगाया जाम 
मेरठ के मवाना में पलड़ा गांव में रविवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विशु को गोलियाें से भून दिया। परिजन उसे लेकर मवाना सीएचसी में पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को मवाना-हस्तिनापुर रोड पर थाने के तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी दूसरे समुदाय के हैं। होली पर झगड़ा हुआ था। तब से रंजिश चल रही है। शाम सात बजे से रात 12 बजे तक जाम लगा रहा।

हंगामे का पता चलने पर एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी क्राइम समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। वहीं, ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के एक युवक की स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। आईजी नचिकेता झा ने भी देर रात गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर जांच के निर्देश दिए। मामले में पलड़ा गांव के प्रधान गजेंद्र समेत दूसरे समुदाय के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच घंटे बाद जाम खोला गया। 

परिवार में था इकलौता बेटा
विशु परिवार में इकलौता बेटा था। जिसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नंगली गांव में हुई थी। विशु की पांच महीने की बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि विशु पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार था।

वारदात तीन : सलेमपुर में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, खौफ में रहे ग्रामीण
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद में रविवार रात दूध कारोबारी मेराज और महिला अफरोज की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में  छतों से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं तो यहां अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते घरों के दरवाजे बंद हो गए। आधी रात को सीओ किठौर रूपाली राय ने पांच थानों की पुलिस-पीएसी के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। 

सलेमपुर परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा का मजरा है। सलेमपुर में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय गद्दी बिरादरी की है। दो दिन पहले परचून की दुकान करने वाले इकबाल और दूध का कारोबार करने वाले मेराज के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत हो गया था। रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब लोग गांव में मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए तो वहां दोनों पक्ष भी पहुंच गए, कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही गोलियां चलने लगीं। 
 

एक पक्ष के मुताबिक इकबाल पक्ष ने नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से निकले मेराज को गोलियां मार दीं। मेराज पक्ष ने इकबाल के घर हमला करते हुए उसकी पत्नी अफरोज को गोली मार दी। दोनों के परिजन उन्हें हापुड़ रोड पर अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, सीओ किठौर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।  

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे    पर लगाया आरोप
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। मेराज के परिजनों का कहना था कि इकबाल की पत्नी की हत्या उन्होंने नहीं की है, उन्हें फंसाने के लिए दूसरे पक्ष ने ही वारदात की। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि मेराज पक्ष के लोगों ने ही अफरोज की हत्या की है।

पुलिस की निगरानी में   होगा दफीना
सीओ किठौर रूपाली राय के मुताबिक गांव में पुलिस के साथ क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दफीना कराया जाएगा। रात साढ़े 12 बजे तक किसी भी पक्ष की तरफ से खरखौदा थाने में तहरीर नहीं दी गई। अभी विवाद की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed