फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime in Meerut: crooks have mobile looted to three people in night in Meerut

बदमाशों का कहर: हाईवे पर 20 मिनट में ताबड़तोड़ वारदातें, मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश, दहशत में लोग

Fri, 04 Mar 2022 01:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Mar 2022 01:00 AM IST
सार

बेखौफ बदमाशों ने 20 मिनट के भीतर हाईवे पर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। बदमाश तीन स्थानों से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Crime in Meerut: crooks have mobile looted to three people in night in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हाईवे पर लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। 20 मिनट के अंतराल पर तीन लोगों से मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पहली घटना हाईवे स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास हुई। सैनिक विहार कॉलोनी निवासी पीड़ित अमित त्यागी स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे स्कूल के पास पहुंचे तो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने डाबका गांव के सामने ललित कुमार से मोबाइल लूट लिया। युवक ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। इसके बाद बदमाश हाईवे से कंकरखेड़ा मार्शल पिच के पास पहुंचे वहां पर पीड़ित कपिल के पिस्टल तान दिया और उसकी बाइक को रोक लिया बाइक के रुकते ही मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह पर बदमाशों ने 20 मिनट में घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए हाईवे पर टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

भीड़ एक एक मोबाइल लुटेरा दबोचा, साथी फरार 
कोतवाली के खैरनगर फव्वारा चौक पर इफ्तेखार अहमद से स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। भीड़ ने बदमाशों का पीछा कर सत्यम पैलेस के पास एक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी सलमान की तलाश जारी है। देहलीगेट क्षेत्र के खैरनगर निवासी इफ्तेखार अहमद गुरुवार को घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है कि  फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed