यूपी: भाभी को मुर्गी भगाना पड़ा महंगा, रोडवेज ने सिक्योरिटी गार्ड को ठोका, पढ़ें अपराध की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में मंगलवार को क्राइम की कई वारदातें हुईं। मुजफ्फरनगर में भाभी को मुर्गी भगाने के बदले में गोली मार दी गई। वहीं बिजनौर में मजदूर ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। आइए डालते हैं एक नजर आज वेस्ट यूपी में हुए अपराध की बड़ी खबरों पर: -
मेरठ। मुजफ्फरनगर से आ रही रोडवेज बस ने सोमवार को मेरठ मुजफ्फरनगर के सिवाया टोल प्लाजा पर ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड को पहले टक्कर मार दी। टोलकर्मियों ने जब बस को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने दबंगई दिखाते कुछ अन्य युवक मौके पर बुला लिए और टोल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट कर डाली
पूरी खबर पढ़ें: रोडवेज बस ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर, रोकने पर बुलाए हथियारबंद साथी, जमकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। सोमवार को एक परचून की दुकान में घुसी मुर्गी को डंडा मारने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक ने भाभी को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है
पूरी खबर पढ़ें: यूपी: दुकान में घुसी मुर्गी को डंडा मारना पड़ा महंगा, भड़के देवर ने भाभी को ही मार दी गोली, घायल
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में मंगलवार को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरी खबर पढ़ें: यूपी: मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, सामने आई सुसाइड की ये वजह
बागपत। शहर में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मनचले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। मनचले को धुनाई करते हुए कोतवाली ले गए और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया