फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow sexually assaulted by four youths in TP Nagar area of Meerut

शर्मनाक: गाय के साथ अमानवीयता, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, लोगों ने दरिंदे को दबोचकर जमकर धुना

Fri, 02 Dec 2022 04:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Dec 2022 04:56 PM IST
सार

मेरठ में शर्मनाक मामला : चार युवकों ने गाय के साथ दरिंदगी की। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं लोगों ने एक दरिंदे को दबोच कर धुनाई की।

विज्ञापन
Cow sexually assaulted by four youths in TP Nagar area of Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में टीपी नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत चार युवकों ने गुरुवार देर रात एक गाय के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि देर रात ही गाय मालिक ने आरोपियों की तलाश की तो शराब के नशे में धुत एक युवक कुछ दूरी पर ही बेहोश पड़ा मिला। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। गाय के मालिक ने इस मामले में एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी जयवीर पुत्र पूरन ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी गाय घर के बाहर बंधी थी। देर रात लगभग 12:00 बजे गाय का शोर सुनकर जयवीर का परिवार जागा। बाहर निकल कर गाय को देखा तो वह हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द

जयवीर ने बताया कि इसके बाद उसने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें चार युवक गाय के साथ दरिंदगी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाकर क्षेत्रवासियों को घटना की जानकारी दी। बाद में वह क्षेत्रवासियों के साथ पीड़ित आरोपियों की तलाश में जुट गया। 

बताया गया कि घर से कुछ दूरी पर ही मोहल्ले का ही रहने वाला शेखर नाम का युवक शराब के नशे में धुत बेहोश पड़ा मिला। शेखर के कपड़े गोबर से सने हुए थे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शेखर को दबोचकर बंधक बना लिया। यही नहीं उसकी जमकर पिटाई की। 

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, गाय के मालिक ने शेखर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed