फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Covid 19 in west UP update: more than forty new positive found in saharanpur today

Coronavirus: सहारनपुर में आज मिले 43 कोरोना संक्रमित, मेरठ में 36 की रिपोर्ट पाॅजिटिव

Mon, 27 Jul 2020 08:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 in west UP update: more than forty new positive found in saharanpur today
coronavirus - फोटो : पीटीआई
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। सहारनपुर जनपद में आज 43 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं मेरठ में सोमवार को कोरोना के 36 संक्रमित मिले हैं। आगे विस्तार से जानें वेस्ट यूपी में क्या है कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति :-
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में आज 43 संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। नए मरीज मिलने के बाद जनपद में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 847 हो गई है। जिले में एक्टिव पाॅजिटिव केस 216 हैं, जबकि 622 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण पर तेजी से नियंत्रण पाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सैंपल जांच में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है, वहां सैंपल जांच को अभियान के तौर पर चलाया जाए। उन्होंने देवबंद क्षेत्र में संक्रमण जांच बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सोमवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें कोर्ट के दो लिपिक, एक एडीजीसी, जानसठ कोतवाली के दो सिपाही और कवाल की अस्थायी जेल के 16 बंदी भी शामिल हैं। उधर, 39 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं आज मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही संक्रमितों के क्षेत्र को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है।

उधर, बिजनौर जिले में आज कुल 16 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 655 है जबकि एक्टिव पाॅजिटिव केस 142 है। अब तक 505 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है।  

बागपत जिले में सोमवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 11 पॉजिटिव आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 851 हो गई है। जिले में अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

जिले में अब संक्रमितों की संख्या 581 हो गई है तथा 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है तथा लोगों को घरों में रहकर मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

मेरठ की बात करें तो सोमवार को जिले में कोरोना के 36 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस के 27 और लोग संक्रमित मिले थे। संक्रमितों में एक 11 माह के बच्चा है। इसके अलावा एक सेना का जवान, चार बंदी, रेलवे कर एक ट्रेनी, आठ गृहणियां और स्टूडेंट भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वस्थ होने पर 64 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।  

भले ही शासन और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में समन्वय न बन पा रहा हो। लेकिन मेरठ में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या शासन के हिसाब से 100 के पार पहुंच गई है। हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इसे शुक्रवार तक 86 ही बता रहा था। यही फर्क कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी है। शुक्रवार तक शासन और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 18 लोगों की मौत और 77 मरीजों का फर्क चल रहा था।

मौत में प्रदेश में दूसरा नंबर
प्रदेश में कोरोना से मौत में मेरठ दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर कानपुर नगर (159) और तीसरे पर आगरा (99) है। पिछले सप्ताह तक मौत में मेरठ आगरा से नीचे तीसरे नंबर पर था। यह बढ़ोतरी दुखद है।

मरीजों में पांचवां नंबर
संक्रमित मरीजों की संख्या में मेरठ प्रदेश में 5वें नंबर पर है। उससे ऊपर गौतमबुद्धनगर 4554, कानपुर नगर 3344, लखनऊ 5422 और गाजियाबाद 4441है।  

लगातार उठ रहे सवाल
आंकड़ों की इस बाजीगरी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह अंतर लगातार चला आ रहा है, जिसमें सुधार नहीं हो रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि अब अगर पोर्टल पर गलत आंकड़े डाले तो प्राचार्य और अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। लेकिन उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed