फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   couple suicide after jump ahead of a train in delhi shamli road in Baghpat

बागपत: युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Wed, 16 Jan 2019 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Jan 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
couple suicide after jump ahead of a train in delhi shamli road in Baghpat
baghpat news - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में बुधवार सुबह एक युवक व युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सुचना डायल 100 को दी जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमाला थानाक्षेत्र में दिल्ली शामली मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के नजदीक एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को आपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवक व युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती बूढपुर गांव की रहने वाली है जबकि युवक शामली जिले के खोड़समा गांव का निवासी  सोमपाल कश्यप है। ये दोनों ईंट के भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे। जानाकारी के मुताबिक दोनों में प्रेम प्रसंग था, जिसका दोनों के घरवालों ने विरोध किया। इसके बाद मंगलवार देर रात दोनों ने किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक व युवती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed