{"_id":"5de578868ebc3e54ab569e95","slug":"counterfeit-liquor-reported-12-gamblers-caught-meerut-news-mrt456715749","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब की सूचना पर एसओजी का रजबन में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब की सूचना पर एसओजी का रजबन में छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नकली शराब की सूचना पर सोमवार शाम क्राइम ब्रांच ने रजबन स्थित एक मकान पर छापा मारा। लेकिन वहां से 12 जुआरियों की गिरफ्तारी के साथ 22 हजार रुपये, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब और सात पव्वे बरामद होना बताए। वहीं क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि क्राइम ब्रांच ने मौके से नकली शराब की कई पेटियां भी बरामद की हैं।
रजबन बाजार में कुछ दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक घर में कैप्सूल से शराब बनाई जा रही थी। सोमवार को भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी आशुतोष कुमार ने रात करीब आठ बजे इस मकान पर छापा मारा। इस दौरान संबंधित थाना सदर बाजार की सहायता नहीं ली गई। आशुतोष कुमार के अनुसार मौके से 12 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। लेकिन नकली शराब नहीं मिली।
शुरू हुआ सेटिंग का खेल
क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपियों को बचाने के लिए सेटिंग का खेल शुरू हो गया। बताया गया आरोपियों में एक शराब माफिया भी शामिल हैं, जिसके घर से पूर्व में भी पुलिस ने शराब बरामद की थी। तब भी नकली शराब तैयार किये जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। लेकिन बाद में मामला हरियाणा मार्का तक सिमट गया। इस बार भी कुछ ऐसा ही खुलासा है।
विज्ञापन
भाजयुमो का दावा, भारी मात्रा में मिली शराब
क्राइम ब्रांच ने भले ही नकली शराब न मिलने की बात कही। लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता आशु शर्मा का दावा है कि मौके से नकली शराब की पेटियां मिली हैं। यह वही शराब है जो कैप्सूल से तैयार कर 30 से 40 रुपये में बेची जाती है। युवा इसकी गिरफ्त में हैं। इस शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो चुकी है। जुआरियों से लाखों रुपये बरामद होने का भी दावा किया। भाजयुमो अध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने मकान से भारी मात्रा में शराब की पेटी मिलने की पुष्टि की थी। अगर इसके बाद भी पुलिस मामले को छिपा रही है तो वह एसएसपी से इसकी शिकायत करेंगे। शासन को भी अवगत कराया जाएगा।