फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor said ... development stalled and there is no cleanliness in the city

पार्षद बोले...विकास ठप और शहर में सफाई भी नहीं

Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Councilor said ... development stalled and there is no cleanliness in the city
पार्षद बोले...विकास ठप और शहर में सफाई भी नहीं
विज्ञापन

मेरठ। शहर का विकास भी ठप है और सफाई भी नहीं हो रही है। यही हाल रहा तो हम सभी आगे चुनाव हार जाएंगे। यह बात पार्षदों ने मंगलवार को नगरायुक्त डॉ. अमितपाल शर्मा से वार्ता कर यह शिकायत की। पार्षदों ने प्रस्ताव रखा कि शहर में लगाए जाने वाले तिरंगे भी उन्हें साथ लेकर लगवाए जाएं।
निगम के पार्षद अनुज वशिष्ठ, संजय सैनी, अंशुल गुप्ता, राकेश शर्मा, महेंद्र भारती नगरायुक्त से मिले। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में तिरंगे लगवाए जाने हैं। तिरंगा लगाने के लिए वार्ड के प्रत्येक पार्षद को साथ लिया जाए ताकि हर घर पर तिरंगा लगाया जा सके। जो भी निगम के अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा लगाने की टीम में शामिल रहें, वह वीडियोग्राफी भी कराएं।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि शहर का विकास काफी समय से ठप है। ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो रहा है तो वह नए टेंडर खरीदने को तैयार नहीं हैं। निकाय चुनाव सिर पर हैं। अगर यही हाल रहा तो पार्षदों को हार का सामना करना पड़ सकता है। वार्डों में काफी काम कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद महेंद्र भारती ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जगह जगह गंदगी के ढेर हैं। व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। नगरायुक्त ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि शहर के विकास के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। सफाई व्यवस्था में भी सुधार दिखाई देगा।

----
जनसुनवाई में 48 शिकायतें आईं, चार का मौके पर निस्तारण
शासन के निर्देश पर नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान 48 लोग शिकायत करने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक शिकायतें टूटी सड़क, गंदगी और उफनते सीवर से जुड़ी रहीं। नगरायुक्त अमित पाल शर्मा ने चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल, इंद्रविजय, चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed