{"_id":"595d4e304f1c1be33d8b46f2","slug":"corporator-son-chaalaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ ने पार्षद के बेटे का चालान काटा, भाजपाईयों ने किया जमकर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ ने पार्षद के बेटे का चालान काटा, भाजपाईयों ने किया जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड चौराहा के पास सीताराम पुलिया पर चेकिंग के दौरान चालान काटने पर भाजपाई और पुलिस आपस में भिड़ गए । भाजपा पार्षद ने एसओ सिविल लाइन को जमकर खरीखोटी सुनाई। भाजपा नेताओं ने एसओ को हटवाने तक धमकी दे दी। जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत शहर के थानेदार पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर एच ब्लाक निवासी भाजपा पार्षद आशु रस्तौगी का पुत्र शुभ अपने दोस्त स्वेंद्र त्यागी और आदित्य के साथ पीएल शर्मा रोड पर ट्यूशन पढ़ता है। दो स्कूटी से तीनों दोस्त बुधवार शाम सात बजे वापस लौट रहे थे। सीताराम पुलिया तिराहे पर सिविल लाइन थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसओ धनवीर सिंह ने तीनों छात्रों ने रोका और स्कूटी के कागज मांगे।
विज्ञापन
एसओ का आरोप है कि शुभ की स्कूटी पर कागज नहीं थे, चालान कटने की बात कही तो उसने खुद को भाजपा पार्षद आशु रस्तौगी का बेटा बताकर बदसलूकी की। इसके बाद फोन करके अपने पिता आशु रस्तौगी को बुला लिया। भाजपा पार्षद ने अपने साथी पार्षदों को मौके पर बुला लिया। भाजपाइयों ने एसओ को जमकर खरीखोटी सुना डाली।
विज्ञापन
चोर तो पकड़ नहीं जाते
भाजपाइयों की एसओ से तीखी झड़प हुई। भाजपाइयों ने एसओ से कहा कि चोर तो पकड़े नहीं जाते, बस बच्चों को बेवजह परेशान करते हो। पार्षद ने 500 रुपये मांगने का आरोप लगाया। एसओ उनकी बातों का जवाब तक नहीं दे पाए। भाजपाइयों ने एसओ को वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे दी।
पहले पुलिस और फिर भाजपाई
छात्र की स्कूटी का चालान काटना सिविल लाइन पुलिस को भारी पड़ा। पहले पुलिस ने छात्र और भाजपा पार्षद को खूब अच्छा बुरा कहा। बाद में भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस मामले की जानकारी लगते ही एसपी सिटी और शहर के तमाम थानेदार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी ने दोनों स्कूटी भाजपाइयों को सौंप दी और उनकी आरसी लेकर चालान उनको सौंपे। पुलिस ने भाजपाइयों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
गलती थी तो चालान काटते
भाजपा पार्षद आशु रस्तौगी ने बताया कि बेटे शुभ की स्कूटी में कागजों की फोटो कॉफी रखी हुई थी। जिसे एसओ ने मानने से इंकार कर दिया। एसओ ने जबरन चालान काटा और उनके साथ भी अभद्रता की। एसओ खुद ही वर्दी उतरवाने और ट्रांसफर कराने की बात कह रहे थे। मैने ऐसा कुछ नहीं कहा।
ऐसे कैसे काम करे पुलिस
एसओ सिविल लाइन धनवीर सिंह ने बताया कि एक कार चालक ने आकर शिकायत की थी। दो स्कूटी पर तीन छात्र हल्ला मचाते आ रहे है। उनका एक्सीडेंट होने से कई जगह बचा है। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका था। कागज नहीं थे तो चालान काट दिया। भाजपा पार्षद ने आकर वर्दी तक उतरवाने की धमकी दी। ऐसे में पुलिस कैसे काम करेंगी।