{"_id":"66bbe292be71ee00ee0a6844","slug":"corporation-failed-in-issuing-birth-and-death-certificate-expert-appointed-meerut-news-c-14-1-mrt1026-625461-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में निगम फेल, एक्सपर्ट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में निगम फेल, एक्सपर्ट लगाया
विज्ञापन
मेरठ। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में नगर निगम फेल साबित हो गया है। दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों ने हंगामा किया। निगम ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कर्मचारियों को दरकिनार करते हुए बाहर से एक्सपर्ट लगाया है। वहीं, बिजली के कटआउट चोरी करने वाली एक महिला सहित 3 युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। इसकी जांच पुलिस कर रही है।
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाने की तैयारी शुरू करा दी। दावा है कि प्रमाणपत्र जारी करने वाले वेबसाइट की समस्या के अलावा अन्य सभी को दुरुस्त कर ली जाएगी। मंगलवार सुबह अपर नगर आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली। जो फार्म पुराने रखे हैं, उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कंप्यूटर के एक्सपर्ट को बुलाकर प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए कहा।
एक दिन में 500 दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज किए
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि बाहर से लगे हुए तीन एक्सपर्ट ने एक दिन में 500 दस्तावेजों को ऑनलाइन दर्ज कर दिया। लंबित दस्तावेजों का सबसे पहले निस्तारण किया जाएगा। अपने कर्मचारियों को दरकिनार नहीं किया, बल्कि बाहर से हायर किए एक्सपर्ट के साथ उनको लगाया गया है।