फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update west up news: Six new corona positive found in Saharanpur

Coronavirus: सहारनपुर में 6, बिजनौर में 2 नए पाॅजिटिव केस, मेरठ में नवागत एडीजी ने किया शहर का भ्रमण

Thu, 28 May 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update west up news: Six new corona positive found in Saharanpur
ADG Rajeev sabarwal - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर जैसे जैसे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है वहीं पश्चिमी यूपी में लगातार नए पाॅजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। सहारनपुर में गुरुवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में कोरोना का 6 नए मरीज सामने आए है। ये सभी प्रवासी कामगार हैं।

विज्ञापन


उधर, मेरठ में आज सुपरलाॅकडाउन का दिन है।ऐसे में शहर के माहौल का जायजा लेने के लिए नवनियुक्त एडीजी राजीव सबरवाल ने शहर का भ्रमण कर अलग-अलग क्षेत्रों का हाल जाना। आगे जानें पश्चिमी यूपी में फिलहाल क्या है कोरोना वायरस और लाॅकडाउन की स्थिति :-
विज्ञापन


मेरठ में सोमवार और गुरुवार दो दिन सुपर लाॅकडाउन निर्धारित किया गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए लोगों से लाॅकडाउन का पालन करना बड़ी चुनौती बन रहा है। उधर मेरठ के नवनियुक्त एडीजी ने आज शहर का भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों का हाल जाना। कोरोनावायरसी को लेकर लोगों से लगातार बचाव व सावधानी बरतने की पलिस अपील कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण ने अब नगर निगम में भी दस्तक दे दी है। निगम के सफाई कर्मी के कराना पॉजिटिव पाए जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। बताया गया कि यह सफाई कर्मी फील्ड में कम और ऑफिस में ज्यादा रहता था। नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारियों को मिलाकर करीब 4500 लोग हैं जिसके चलते लंबी चेन बन सकती है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल नगर आयुक्त सहित 35 लोगों की जांच के सैंपल लेने की बात कही है। यह सफाई कर्मी वार्ड 29 में स्थाई सफाई कर्मचारी है। जो रोजाना नगर स्वास्थ्य विभाग में बैठता था और कर्मचारियों के वेतन बनवाने से लेकर अन्य फाइलों पर भी काम करता था।

कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आई रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बताया कि पांच चेन्नई और एक हैदराबाद से आया था। जनपद के कोरोना एक्टिव केस 25 तक पहुंच गया है। अब तक जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस की तादाद 226 है।

लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने वाला है। इससे पहले जिला प्रशासन ने उद्योग और व्यापार को रफ्तार देने के लिए रियायती समय को भी सुबह सात से बढ़ाकर शाम पांच बजे तक कर दिया है। लेकिन इस छूट का ज्यादातर कारोबारियों और लोगों ने गलत इस्तेमाल किया है।

बाजारों में लोगों की भीड़ ने सोशल डिस्टेंस, मॉस्क लगाने जैसी जरूरी सावधानियों तक को नजरअंदाज कर दिया। इसके चलते लोगों की यह लापरवाही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए रियायती समय बढ़ाने के साथ ही जिला प्रशासन को अधिक निगरानी करनी होगी।

इसके साथ ही व्यापारियों और ग्राहकों को भी सोचना होगा कि लॉकडाउन में छूट मिली है, कोरोना संक्रमण की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं। जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए लोगों को अभी संयम दिखाना होगा। वहीं, प्रवासी मजदूरों के कारण कोराना संक्रमण के बढ़ते मामले भी जिला प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं।

बागपत में लॉकडाउन के नियम और सुरक्षा ताक पर रखकर बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। सुबह आठ से दस बजे तक बाजारों में अधिक भीड़ रहती है। बड़ौत के मुख्य बाजार सील किए जाने से व्यापारियों के बीच नाराजगी है। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी अधिक है। पुलिस ने डूंडाहेडा में चेकिंग अभियान चलाया। दस वाहनों के चालान काटे गए हैं।

बिजनौर में  2 केस
बिजनौर जिले में अब लॉकडाउन तो हवा-हवाई सा ही रह गया है। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। दुकान खुलने के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। पुलिस लगातार दुकानों पर जाकर व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की अपील कर रही है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिनग का पालन न करने पर अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

हॉटस्पॉट इलाके मंडावली में 2 केस और मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों की कुल संख्या 85 हो गई है। अब तक इनमें से 46 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 37 हो गई है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed