{"_id":"5eca7122ec834416d7609bf3","slug":"coronavirus-update-west-up-news-six-more-corona-positive-cases-found-in-muzaffarnagar-people-preparing-for-celebrating-eid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में प्रवासी श्रमिकों सहित 6 कोरोना संक्रमित मिले, पश्चिमी यूपी में खौफ के बीच हुई ईद की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में प्रवासी श्रमिकों सहित 6 कोरोना संक्रमित मिले, पश्चिमी यूपी में खौफ के बीच हुई ईद की खरीदारी
Sun, 24 May 2020 06:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
ईद की खरीदारी करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना को खतरा टलता नहीं दिख रहा है। रविवार को शामली बिजनौर व सहारनपुर जिलों में नया मरीज सामने आने से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन मुजफ्फरनगर में छह नए कोरोना पाॅजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन फिर से बढ़ गई है। वहीं कल ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस लोगों से घरों में रहकर ही नमाज अदा करने की अपील कर रही है। पढ़ें वेस्ट में किस जिले में कैसा है माहौल
मुजफ्फरनगर जिले में आज छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तमिलनाडू से आए पांच प्रवासी श्रमिक हैं, जबकि एक 83 वर्षीया महिला है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी दी कि श्रमिकों को किसान इंटर कॉलेज ककरौली में क्वारंटीन किया गया था।
कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला शहर के रामपुरम की निवासी है। परिजन उसे जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए लेकर आए थे। जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 46 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 22 सक्रिय हैं जबकि 24 ठीक हो चुके हैं।

लाॅकडाउन को लेकर रविवार को प्रशासन ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी। ईद का पर्व सोमवार को होने के कारण आज मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़े और फुटवियर की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। बाजार में भारी आवाजाही को लेकर अधिकारी गश्त पर रहे। उधर, कसबो में भी सभी बाजार खुले। लोगों ने ईद की खरीदारी की। श्रमिकों के बाहरी प्रांत से आने का सिलसिला जारी रहा।
बिजनौर जिले में आज भले ही कोरोना के नए मरीज नहीं मिले लेकिन अभी कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को छह प्रवासी मजदूरों के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सर्तक हो गया है। वहीं लाॅकडाउन के मद्देनजर ईद को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
व्यापारियों से कहा कि जो भी व्यापारी या ग्राहक प्रशासन की गाइड लाइन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को ईद पर मुस्लिम उलेमाओं ने मुस्लिमों से घरों पर ही नमाज अदा करने की अपील की है। पुलिस भी ईद को लेकर सतर्क हो गई है।
सहारनपुर में लॉकडाउन के चौथे चरण में जिला प्रशासन हर दिन कुछ रियायतें बढ़ा रहा है। लेकिन इसके रोस्टर सिस्टम को लेकर व्यापारी अब तक संतुष्ट नहीं हैं। उनकी आपत्तियों के बीच ही शहर में हसनपुर, दिल्ली रोड सहित कुछ अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों के लिए भी रोस्टर सिस्टम तय किया गया है। वहीं, शहर से कस्बों तक के अधिकतर दुकानदार ऐसे हैं जो रोस्टर सिस्टम में बंदिशों की बजाय सभी दुकानदारों को कारोबार के समान विकल्प देने पर जोर दे रहे हैं।

ईद की खरीदारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
शामली जिले में कोरोना के कुल आठ एक्टिव केस हैं जिनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं लाॅकडाउन को लेकर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। कांधला के मोहल्ला खैल नए हॉटस्पॉट क्षेत्र की व्यवस्थाओं का एसपी विनीत जायसवाल ने जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए।
शामली में पुलिस और पीएसी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र सलेक विहार और बड़ी ऑल में गश्त कर लोगों को घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहनों के चालान किए। ईद को लेकर रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी किराना व अन्य जरूरी सामानों की दुकाने सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुली रही।
बागपत जिले में बड़ौत की कश्यप कॉलोनी में दूसरा कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आज सैंपल जांच के लिए पहुंची वहीं कोरोना पाॅजिटिव को खेकड़ा के कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। टीम ने उसके परिवार के भी सैंपल लिए हैं। शहर में ईद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। जनप्रतिनिधियों से लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंस के साथ ईद मनाने की अपील की जा रही है।