कोरोना मीटर: बिजनौर-मेरठ में आठ नए पाॅजिटिव मिले, अब इन जिलों में इतनी हुई मरीजों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोमवार को तीन और नए संक्रमित मरीज मिले। इससे पहले रविवार को कोराना संक्रमण के चार नए मरीज मिले थे। वहीं 24 घंटे में सबसे अधिक 46 मरीज शनिवार रात और रविवार को डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार के अनुसार नए मरीजों में 17 साल का किशोर जली कोठी का है, जो 18 मई को खैर नगर निवासी मरीज के संपर्क में आया था। 31 साल का एक युवक और 22 साल की युवती खैर नगर क्षेत्र से हैं, जो 16 मई को आशा कार्यकर्ता के संपर्क में आए थे।
18 साल का युवक अतराड़ा खरखौदा से है। वहीं, रविवार को स्वास्थ्य केंद्र से 12, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज से 24 और मेडिकल कॉलेज से दस कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें वाहिनी के 4 जवान भी शामिल थे। डीएम ने बताया कि मेरठ में 376 में 233 मरीज को दे चुके हैं। 23 की मौत हो चुकी है। अब कुल 120 हैं।
बिजनौर जिले में चार नए कोरोना पाॅजिटिव
जिले में मुंबई से आने वाले प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब तक कुल 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जबकि इनमें से 44 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 34 हो गई है।
सोमवार को पॉजिटिव आए चार युवकों में से एक धोबी का काम करता था। वह गुजरात के सूरत शहर से लौटा था। इसके अलावा नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी पूर्व में संक्रमित निकले मछली कारोबारी का भाई है। गांव खुशहालपुर मठेरी का युवक मुंबई से आए हैं। अब तक जिले में चोरी छिपे सैकड़ों लोग मुंबई से जनपद में आ चुके हैं। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है। दो इलाकों को सील करने की तैयारी की जा रही हैए जबकि नजीबाबाद मोहल्ला रमपुरा पहले से ही सील है।
सहारनपुर में रविवार को जिले में पुलिस ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया। रविवार को जरूरी सामान को छोड़कर बाकी दुकानें नहीं खुलने दीं। सोमवार को ईद पर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो गया। ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं होने दी गई। पुलिस ईदगाह व मस्जिदों के बाहर तैनात रही।
मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी की गई। ईदगाहों पर कुछ युवक नमाज अदा करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें घर लौटा दिया। घरों पर ही ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्कीए कोरोना वायरस से दुनिया को निजात दिलाने की दुआ की।
52 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
शामली में सोमवार दोपहर में मेरठ मेडिकल से सभी 52 लोगो के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव के 9 एक्टिव केस है।