फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: two close associates of BJP metropolitan president met Corona positive in meerut

मेरठ में भाजपा महानगर अध्यक्ष के दो करीबी सहित तीन मिले कोरोना संक्रमित, कई बड़े नेता भी कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

Wed, 22 Apr 2020 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: two close associates of BJP metropolitan president met Corona positive in meerut
पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार को एक युवती सहित तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें संक्रमित भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य और उनके भाई हैं। कल ही उनके पिता को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महानगर कार्यकारिणी सदस्य समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब मेरठ में कुल मरीजों की संख्या 85 हो चुकी है। मेरठ में बुधवार को कुल 250 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें तीन लोग पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


मेरठ में संतोष अस्पताल के अकाउंटेंट चंद्रपाल की 21 वर्षीय बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह मेडिकल की छात्रा है। चंद्रपाल का बेटा पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। वहीं, सीएमओ कार्यालय के चालक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 85 हो गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की लैब में बुधवार को 400 सैंपलों की जांच हुई। इनमें मेरठ के 250 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें तीन पॉजिटिव हैं, बाकी सब नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल गढ़ रोड स्थित राज नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। उनकी शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे मेडिकल अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। शनिवार सुबह 11:00 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पाॅजिटिव पाए गए भाजपा नेता साबुन गोदाम मोहल्ले में रहते हैं और महानगर अध्यक्ष के करीबी हैं। संक्रमण की पुष्टि होते ही पूरी पार्टी में हड़कंप की स्थिति है। महानगर अध्यक्ष ने शहर में चल रहीं सभी रसोइयों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं।

भाजपा नेता के पिता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके दो बेटों और पत्नी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें दोनों बेटों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया, क्योंकि कार्यकारिणी सदस्य न केवल महानगर अध्यक्ष के साथ रहते थे, बल्कि अक्सर उनकी गाड़ी भी ड्राइव करते रहे हैं।

बता दें कि पिछले 15 दिन से आयोजित तमाम कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हएु थे। अब कार्यकारिणी सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के अन्य सदस्यों में भी दहशत का माहौल है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल सहित उनके परिवार को बीआईटी परतापुर में क्वारंटीन किया गया है। महानगर अध्यक्ष के अलावा उनकी पत्नी और बेटी वहां रहेंगे। वहीं क्षेत्र अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। लेकिन अब अब सभी की नजरें पार्टी के सदयों पर टिकी हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग अब सबसे पहले महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट का इंतजार है जिस पर पूरा दारोमदार टिका है। यदि इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो कहा नहीं जा सकता कि यह चेन कहां तक जाएगी। इसे लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, चार दिन पूर्व हुए एक कार्यक्रम में जिसमें पीपीई किट का वितरण हुआ था, उसमें एडीजी पुलिस सहित जिला अधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे थे। इस संक्रमण की चेन अब कहां तक जुड़ेगी, यह सोच कर ही सब की हवाइयां उड़ी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed