फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coronavirus Positive patients Number crosse hundred in western UP, Many hotspot soon to be sealed

पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के पार, लाॅकडाउन को लेकर पुलिस की सख्ती बरकरार 

Mon, 13 Apr 2020 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Apr 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Positive patients Number crosse hundred in western UP, Many hotspot soon to be  sealed
Coronavirus Case - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक यह संख्या सौ के पार पहुंच चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों को हाॅटस्पाॅट मानकर सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। आगे जानें किस जिले में अब तक कितने मरीज हैं और लाॅकडाउन के बीसवें दिन कैसा है माहौल: -

विज्ञापन


आज लाॅकडाउन को बीस दिन पूरे हो गए हैं, लोग लाॅकडाउन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। इसे लेकर आज राहत अवधि में काफी संख्या में लोग घरों से निकले और जरूरत का सामान खरीदा, वहीं बैंकों के बाहर भी काफी भीड़ दिखी।

विज्ञापन


मेरठ में रविवार को आठ नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। इनके अलावा नौ संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं। शहर में लाॅकडाउन के बीसवें दिन पुलिस ने जली कोठी, पूठखास समेत तीन नए हाॅटस्पाॅट सील कर दिए हैं। यहां शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई। वहीं पहले से जिन स्थानों को सील किया गया है। वहां 24 घंटे पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्र तक भी कोरोना वायरस पांव पसार चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही हैं ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।

मुजफ्फरनगर लॉकडाउन के 20 वें दिन सोमवार को सुबह बाजार खुले तो लोगों ने सामान की खरीदारी की। सब्जी मंडी और दाल मंडी में भीड़ रही। एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने जाने पर प्रशासन ने खतौली क्षेत्र केसदीकनगर मोहल्ले को सील कर दिया। जनपद में कुल 7 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें पांच जमाती हैं। 

शहर के किदवईनगर को पहले ही सील कर दिया गया है। यहां जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की गई। 9 बजे पुलिस ने सभी लोगों को दुकानें बंद करा कर घरों में भेज दिया इस दौरान शिव चौक, मीनाक्षी चौक पर पुलिस ने बाइकों के चालान किए। उधर, बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे बंद रहे। सिख समाज ने घरों में ही दीवान सजाकर अरदास और पाठ किया।

अब तक पश्चिमी यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या-
मेरठ - 48, इनके अलावा नौ कोरोना पाॅजिटिव पूरी तरह ठीक हो गए हैं जबकि एक की मौत हुई है।
सहारनपुर -30
शामली -11
मुजफ्फरनगर-7
बागपत -14
बिजनौर -5

बिजनौर में आज आई रिपोर्ट में 5 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि जिला निवासी एक व्यक्ति को कानपुर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को बैंक दो दिन बाद खुले तो बैंकों के बाहर खाताधारकों की भीड़ बढ़ गई। लॉकडाउन बढ़ने के आसार को देखते हुए बैंकों व दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ी हुई है। पुलिस ने सुबह के समय बाजार में आए लोगों पर ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई।

उपभोक्ता बैंकों से रुपये का लेनदेन करने में लगे रहे। वहीं पुलिस लोगों से घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने व जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील करती रही।

लॉकडाउन में छूट दिए जाने का किसानों ने फायदा उठाया है। जिले में 15 दिन के भीतर 70 हजार हेक्टेयर से अधिक गन्ने की बुवाई की जा चुकी है।  

Coronavirus Positive patients Number crosse hundred in western UP, Many hotspot soon to be  sealed
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान शहर से देहात तक सील कराए गए क्षेत्रों में लोगों को बाहर न निकलने की अपील के साथ घर पर जरूरी सेवाएं पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर बताए जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि राशन, फल सब्जी, चिकित्सा सहित अन्य जरूरतों के लिए हेल्पलाइन पर ही संपर्क करें। बाहर निकलकर कोरोना का खतरा न बढ़ाएं और न ही भीड़ होने दें।

जिले में अब तक 44 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर के पांच थानों के अलावा चिलकाना, रामपुर मनिहारान, गंगोह और देवबंद के ज्यादातर हिस्से सील किए जा चुके हैं। 24 और कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से कुछ और एरिया को हॉट स्पॉट में तब्दील किया जा सकता है।

शामली में हॉटस्पॉट तिमरसा, नानुपुरी में सोमवार दूसरे दिन भी सर्च अभियान शुरू किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। सर्वे में बाहर से आने वाले लोगों और जुकाम, खांसी और बुखार वाले लोगों की जानकारी की जाएगी।

जनपद में रविवार रात मेरठ से आई 85 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से कोई नया केस कोरोना संक्रमित सामने नहीं आया है। पूर्व में मिल चुके कोरोना संक्रमित 11 जमातियों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। अभी लैब में करीब 50 सैंपल की जांच रिपोर्ट लंबित है।

लॉकडाउन में सोमवार को सुबह पुलिस ने आर्य समाज के सहयोग से ट्रैक्टरट्रॉली में हवन कुंड रखकर आहुति देते हुए शहर में निकला। यह आयोजन शहर का वातावरण शुद्ध करने और कोरोना मुक्ति की कामना को लेकर किया गया।

उधर, हॉटस्पॉट इलाको में प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। लॉकडाउन का पालन कराने के लिये हॉटस्पॉट इलाके शामली के तिमरसा, झिंझाना के चार मोहल्लों और गांव भैंसानी इस्लामपुर में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed