कोविड वार्ड में ईद पर मिली खीर, तो मरीजों के खिले चेहरे, बोले- हर रोज मिले त्योहार का खाना
- कोरोना मरीजों को ईद पर खीर के साथ मिला भोजन
- बोले-काश, हर रोज कोरोना मरीजों को मिले त्यौहार जैसा खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना के मरीजों को शनिवार को ईद पर त्यौहार जैसा भोजन मिला। मेडिकल कॉलेज में दोपहर के भोजन में जो व्यवस्था की थी उसमें खीर के साथ चपाती और अलग-अलग सब्जी की थाली मरीजों को परोसी गई। मंडल आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना की है।
मेडिकल कॉलेज के कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि त्योहार वह अपने घर मनाए। लेकिन कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के समय में जो लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं और वह मेडिकल में भर्ती हैं, उनके लिए यह व्यवस्था की गई है। त्योहार पर उन्हें त्यौहार जैसा ही भोजन मेडिकल कॉलेज प्रशासन देगा।
कोविड अस्पताल के मुख्य अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. सुधीर राठी ने ईद एवं रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर मरीजों को खीर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। डॉ राठी के अनुरोध को प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने स्वीकार किया।
उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के किचन प्रभारी प्रोफेसर डॉ. एस के पालीवाल, डॉ विष्णु दत्त पांडेय एवं डॉ विजय कुमार को उक्त त्योहारों पर मरीजों को खीर उपलब्ध कराने को कहा। जिसके अनुपालन में मरीजों को शनिवार को दोपहर के भोजन में चावल, अरहर की दाल, आलू, बैंगन, टमाटर की सब्जी, चपाती और केले के साथ-साथ पराग की छैना खीर भी परोसी गई।
सभी मरीजों ने खुशी से भोजन का आनंद लेते हुए खीर खाई और अस्पताल प्रशासन की सराहना की। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर भी मरीजों को दोपहर के भोजन के साथ छैना खीर उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/