फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   coronavirus news update meerut: more than fourteen new positive cases in meerut today

मेरठ में कोराना के 18 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 795, एक क्लिक में अन्य जिलों का हाल

Mon, 22 Jun 2020 06:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus news update meerut: more than fourteen new positive cases in meerut today
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

मेरठ में कोरोना संक्रमण के खतरे से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।सोमवार को जिले में 18 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें सेना का जवान, फास्टफूड सेलर से लेकर दो बैंक मैनेजर और अस्थाई जेल के दो बंदी भी शामिल हैं। आगे जानें किस जिले में क्या है कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति :-

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से मौत में मेरठ दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर आगरा (79 मौत) है। मरीजों की संख्या में भी मेरठ प्रदेश में अब 5वें नंबर पर है। पहले नंबर पर गौतमबुद्ध नगर, दूसरे पर आगरा, तीसरे पर कानपुर नगर और चौथे पर गाजियाबाद है। 
विज्ञापन


जिले में अब तक 62 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, 482 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। दोनों गाजियाबाद के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव अहरोड़ा निवासी तीन युवक कुछ दिन पहले रुड़की गए थे। जहां उनके सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। आज आई रिपोर्ट के अनुसार इनमें से दो युवक कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने पर स्वास्थ विभाग ने दोनों को बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जनपद के 11 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें मेरठ मेडिकल में दो महिलाओं व किशोरी समेत छह लोगों की एम्स ऋषिकेश में महिला समेत तीन लोगों और मेरठ के सुभारती में एक महिला मौत हो चुकी है। एक वृद्ध की शहर में मृत्यु हुई है।

बागपत में खाकी पर कोरोना का खतरा
यूपी के बागपत जिले में खाकी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। अब तक जिले के नौ पुलिसकर्मी हुए संक्रमित। इसके अलावा जिले के रहने वाले दिल्ली पुलिस के पांच सिपाही भी मिल चुके संक्रमित।

पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लगातार उपाय किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटा है कि आखिर ये पुलिसकर्मी किस प्रकार से संक्रमण की चपेट में आए हैं।

शामली जिले में आज संक्रमण से मिली राहत
शामलीमं आज काई संक्रमित नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस 39 हैं, जिनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं अनलॉक-1 में फेसमास्क न लगाने वालों पर सख्ती करते हुए सोमवार को जनपद में 250 लोगो के चलन कर जुर्माना वसूला। बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालो को हिदायत दी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में गश्त कर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed