{"_id":"5ef0c199d683c240597c0694","slug":"coronavirus-meerut-manager-of-two-banks-and-army-man-of-kankarkhedra-also-turned-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Meerut: दो बैंक मैनेजर व कंकरखेड़ा में सेना का जवान भी निकला पाॅजिटिव, मेरठ में अब तक 61 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Meerut: दो बैंक मैनेजर व कंकरखेड़ा में सेना का जवान भी निकला पाॅजिटिव, मेरठ में अब तक 61 मौत
Mon, 22 Jun 2020 08:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Jun 2020 08:06 PM IST
सार
- गाजियाबाद की महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत
- कोरोना मरीजों की संख्या 795 हुई
- अस्थाई जेल के दो बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले
- रविवार रात संक्रमित मिली भाजपा विधायक की माता को मेरठ की संख्या में नहीं किया दर्ज
- आर्मी मैन भी कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
coronavirus death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सहकारी बैंक के मैनेजर समेत सोमवार को मेरठ में कोरोना संक्रमण के 19 नए मरीज मिले। अस्थाई जेल के दो बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसबीआई के मैनेजर भी संक्रमित पाए गए हैं। श्रद्धापुरी निवासी आर्मी मैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद के मनजवा गांव निवासी उर्मिला (55) की मेडिकल के कोविड वार्ड में मौत हो गई। संक्रमित मरीजों की संख्या 795 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 61 मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट में जिले में कोरोना संक्रमण के 19 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 795 हो गई।
विज्ञापन
490 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 244 मरीज कोविड के अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है।
भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर की माता को मेरठ के कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की सूची में शामिल नहीं की किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि विधायक की माता गाजियाबाद की सूची में शामिल की जाएंगी। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विधायक की माता को कोविड वार्ड में आइसोलेट कराया गया था।
भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर की माता को मेरठ के कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की सूची में शामिल नहीं की किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि विधायक की माता गाजियाबाद की सूची में शामिल की जाएंगी। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विधायक की माता को कोविड वार्ड में आइसोलेट कराया गया था।