फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus in Meerut latest news: first coronavirus pojitive man in Meerut died today

Corona Virus: मेरठ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, शहर में हाई अलर्ट, सुपुर्द-ए-खाक के लिए शास्त्रीनगर को किया सील

Wed, 01 Apr 2020 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Meerut latest news: first coronavirus pojitive man in Meerut died today
Coronavirus - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमित 72 साल के बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। मेरठ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। बुज़ुर्ग मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। 29 मार्च को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। मृतक कोरोना फैलाने वाले अमरावती के क्रॉकरी कारोबारी के ससुर थे। इनकी सेफ अलमारी की दुकान है।

विज्ञापन

 
बुधवार को जैसे ही कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत की खबर हुई। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ को हाईअलर्ट पर रखा गया है। मौत की सूचना सुभारती के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती इनकी बेटी को दी गई।
विज्ञापन


उसके अलावा इनके परिवार के बाकी सदस्य मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना वार्ड में भर्ती हैं, जिसमें मृतक के चार बेटे, चार पुत्र वधू और पत्नी शामिल हैं। जबकि इनके पोते- पोती सुभारती के क्वारंटीन वार्ड में हैं, वह कोरोना नेगेटिव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के शव को नौचंदी स्थित बाले मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। इससे पहले शास्त्रीनगर का पूरा इलाका सील कर दिया गया था। शास्त्रीनगर के सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर पुलिस लगा दी गई है। कोई भी व्यक्ति शास्त्रीनगर में नहीं घुस पाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने बॉडी को पूरी तरह सील करने के बाद ही भेजा था। वहीं शव को सुपुर्द-ए-खाक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

पुलिस के अनुसार 29 मार्च को क्रॉकरी कारोबारी के आठ रिश्तेदार कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे, जिनमें ये बुज़ुर्ग भी थे। क्रॉकरी कारोबारी महाराष्ट्र के अमरावती से 19 मार्च की रात आया, 20 तारीख को शादी समारोह में शामिल हुआ। फिर 21 मार्च को हुमायूं नगर रिश्तेदार के घर गया।

22 और 23 मार्च को सराय बहलीन रिशेतदार के यहां रहा। 24 और 25 तारीख को फिर शास्त्रीनगर और 26 को मेडिकल में भर्ती हुआ था। 27 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 28 तारीख को उसकी पत्नी और तीन साले की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यह सभी पॉजिटव मरीज़ मेडिकल के कोरोना वार्ड (कोविड 19 हॉस्पिटल) में भर्ती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed