फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: Eight Corona sample of Meerut Modern lab will be tested again in KGMU Lucknow

कोरोना जांच में लापरवाही: केजीएमयू में होगी मॉडर्न लैब के 8 सैंपलों की जांच, छह निकले थे निगेटिव

Wed, 27 May 2020 10:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2020 10:29 AM IST
सार

  • जिलाधिकारी ने पकड़ी थी लैब की लापरवाही 
  • 8 पॉजिटिव दोबारा जांच में छह निकले थे नेगेटिव 

विज्ञापन
Coronavirus: Eight Corona sample of Meerut Modern lab will be tested again in KGMU Lucknow
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में मॉडर्न लैब के आठों पॉजिटिव सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लगेगा कि मॉडर्न लैब की मशीन में तकनीकी खराबी है या कोई अन्य कारण रहा जिसकी वजह से 6 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। 

विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को मॉडर्न लैब की लापरवाही पकड़ी थी। गुरुग्राम की इस कंपनी के रानी मिल बागपत रोड पर दो सेंटर हैं। जांच में सामने आया कि इस लैब में 1253 सैंपल की जांच हुई जिनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


पिछले दिनों यहां एक महिला की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन सरकारी लैब में वह निगेटिव पाई गई। जिसके बाद शक होने पर 8 सैंपलों की जांच कराई गई जो इनके यहां पॉजिटिव आए थे। इनमें से अब छह सैंपल निगेटिव आए हैं। यह सैंपल इनके यहां 21 मई को पॉजिटिव आए थे और 24 मई को इनका दोबारा जांच मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज मेरठ की लैब दोबारा जांच के लिए मान्य नहीं है। ऐसे में जो सैंपल जिस तारीख के लिए गए थे और वह सैंपल पॉजिटिव हैं। ऐसे 8 सैंपलों को अब लखनऊ भेजा जा रहा है। जबकि मॉडर्न लैब से कोरोना पॉजिटिव 6 सैंपलों की जांच सरकारी लैब से कराने की बात कही गई है। वह 6 सैंपल मरीजों के द्वारा दिए गए थे।


चार मरीजों ने दी कोरोना को मात
मेरठ में चार और मरीजों ने मंगलवार को कोरोना को मात दे दी। चारों को मेडिकल कॉलेज के कोविड 19 अस्पताल से मंगलवार देर रात छुट्टी दे दी गई। यह रोगी सरायजीना कोतवाली निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। इन तीनों ने मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के चिकित्सकों, नर्सों, वार्ड बॉय और इसके अलावा प्रबंधन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed