फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: Alert in Police Training Center in Meerut, Recruits are will not be allowed to go out

कोरोना वायरस: पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में अलर्ट, रंगरूटों के बाहर निकलने पर रोक, भर्ती बोर्ड ने जारी किए आवश्यक निर्देश

Tue, 24 Mar 2020 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Alert in Police Training Center in Meerut, Recruits are will not be allowed to go out
lockdown meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ में कोरोना वायरस अलर्ट को लेकर पुलिस भर्ती सेंटरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के एसएसपी के अलावा पीएसी के सेनानायकों के साथ पीटीएस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने जो निर्देश जारी किए हैं इसमें कहा गया है की परेड करने वाले रंगरूट या जिन स्थानों पर महिला दरोगा की ट्रेनिंग चल रही है वहां विशेष सावधानी बरती जाए। सभी सेंटरों से ट्रेनिंग करने वाले जवानों को बाहर न जाने दिया जाए। न हीं बाहरी व्यक्ति को ट्रेनिंग सेंटर में अंदर आने की इजाजत दी जाए। इन्हें घर भी ने भेजा जाए।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर चेकअप व अन्य जानकारी भी डाक्टरों द्वारा ली जाए। जिसमें सभी ट्रेनिंग सेंटरों को सैनिटाइज कर दिया गया है। साथ ही सफाई की भी नजर रखी जाए। भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा की ट्रेनिंग प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई है। सभी सेंटरों को सैनिटाइज कर दिया गया है साथ ही बचाव के निर्धारित दूरी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 वी वाहिनी पीएसी
हापुड़ रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी में 350 रंग रूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वाहिनी के सेनानायक सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया की की परेड रोकी गई है लेकिन अन्य अभ्यास रंगरूटों का चल रहा है। विशेष सावधानी बरती जा रही है। रहने के लिए सभी बैराको वह कमरों में नजर रखी जा रही है। प्रशिक्षण लेने वाले रंगरूट निर्धारित दूरी के फासले रह रहे हैं। लगातार छिड़काव किया जा रहा।

छठी वाहिनी पीएसी
रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में भी 350 रंग रूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि जिस प्रकार से लॉकडाउन किया गया है उसमें रंगरूटों को ट्रेनिंग सेंटर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। नियम अनुसार निर्धारित दूरी पर ही अभ्यास किया जा रहा है। 

पुलिस लाइन
पुलिस लाइन में पीएसी के 297 रंगरूटों का प्रशिक्षण चल रहा है। एसपी लाइन संजीव वाजपेई का कहना है। की परेड पर रोक लगा दी गई है। लेकिन दूरी में फासला करते हुए अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान शहर में भी अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रंगरूटों की ड्यूटी भी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगाई गई है।

पीएटीएस
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल शास्त्री नगर में 237 महिला एसआई की ट्रेनिंग चल रही है। एक अधिकारी ने बताया की पीटीएस में अलर्ट है लगातार छिड़काव किया जा रहा है। और अन्य सावधानी भी बरती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed