{"_id":"5ea057679b93393f3c3b1799","slug":"corona-virus-update-news-one-new-corona-positive-case-found-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 26
Wed, 22 Apr 2020 08:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:13 PM IST
सार
- एक अप्रैल को किया गया था क्वारंटीन, जांच के लिए भेजा गया था सैंपल
- जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 पहुंची
- दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन मरकज से बिजनौर में आया था यह जमाती, क्वारंटीन के लिए संभल भेजा जाएगा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कर्नाटक राज्य का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। उसे क्वारंटीन करने के लिए संभल भेजा जाएगा। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हो गई है। इनमें मेरठ के दो जमाती शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर में भी जिले के रहने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
हर दिन जनपद में कोरोना का मीटर बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 26 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मेरठ और एक कर्नाटक का जमाती है। जबकि जिले के ही रहने वाले तीन लोग कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि यह तब्लीगी जमाती है। इसे दिल्ली मरकज से ही बिजनौर की एक मस्जिद आवंटित की गई थी। इसके बाद से ही वह मस्जिद में रह रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अप्रैल को अन्य जमातियों के साथ उसे मस्जिद से उठाकर बिजनौर के ताज बैंकट हॉल में क्वारंटीन कराया गया। इसके बाद उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट आने के बाद इस जमाति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में 26 नए कोरोना संक्रमित मिले, तब्लीगी जमात से जुड़े नौ जमाती भी शामिल, 114 पहुंची कुल संख्या
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि इस मरीज को संभल के अस्पताल में क्वारंटीन करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने सभी जिलों के लिए यह निर्देश जारी किए हैं कि मंडल के हर जिले में 30 बैड कोरोना पॉजिटिव मरीजों से फुल होने पर अन्य जिले के लिए पॉजिटिव मरीज भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंडल में अब तक मुरादाबाद, बिजनौर जनपद का हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 30-30 बैड फुल हो चुके हैं। इसलिए अब पूरे जनपद से ही कोरोना पॉजिटिव मरीज संभल भेजे जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/