{"_id":"5e8deaa48ebc3e7693222b5e","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-three-jamati-corona-positive-found-in-meerut-including-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के तीन जमाती समेत मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, जिले के ये हॉटस्पॉट पूरी तरह सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के तीन जमाती समेत मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, जिले के ये हॉटस्पॉट पूरी तरह सील
Thu, 09 Apr 2020 01:20 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:20 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को मेरठ के तीन जमाती समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक महिला समेत तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई हैं। वहीं इससे पहले मेरठ में मंगलवार को झारखंड के दो जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
मेरठ में मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को 32 सैंपलों की जांच हुई। इनमें मेरठ के तीन, सहारनपुर के पांच, बागपत के दो, अमरोहा के दो और मुजफ्फरनगर के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ समेत कुल 15 पॉजिटिव केस मिले हैं। संबंधित जिलों के डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार मेरठ में अब तक कुल 37 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें 17 जमाती हैं। 496 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर की महिला नोएडा में मिली कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, परिवार के सदस्यों की होगी जांच
विज्ञापन
वहीं कोरोना वायरस के चलते मेरठ के 11 इलाकों (हॉट स्पॉट) शास्त्रीनगर सेक्टर-13 (नौचंदी), हुमायूं नगर (लिसाड़ी गेट/खरखौदा), सराय बहलीम (कोतवाली) हरनाम दास रोड और सूर्या नगर (सिविल लाइन), मदीना मस्जिद आजाद नगर कॉलोनी (सरधना), महलका (फलावदा), मोहल्ला कल्याण सिंह, मोहल्ला मुन्ना लाल, मोहल्ला बड़ा महादेव (मवाना) और कस्बा खिवाई (सरूरपुर) को 13 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। इन इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। सभी दुकानें बंद रहेंगी। केवल जो लोग पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए हैं, वही खाने-पीने का सामान इन इलाकों में पहुंचाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/