{"_id":"5e8ded8c8ebc3e769728997e","slug":"corona-virus-update-news-a-woman-of-muzaffarnagar-has-corona-positive-found-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर की महिला नोएडा में मिली कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, परिवार के सदस्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर की महिला नोएडा में मिली कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, परिवार के सदस्यों की होगी जांच
Wed, 08 Apr 2020 08:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:58 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर निवासी महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के एक कस्बा निवासी महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला का नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है, वहीं पर प्राइवेट लैब से कोरोना की जांच कराई। नोएडा प्रशासन ने इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को दी है। यह जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
महिला के पेट में रसौली थी। उसका उपचार नोएडा में चल रहा है। गत 30 मार्च को वह नोएडा में डॉक्टर के पास गई। इसके बाद ऑपरेशन कराने के लिए दो अप्रैल को नोएडा गई। वहां डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन के लिए छह अप्रैल की तारीख दी थी। ऑपरेशन के बाद से वहीं पर भर्ती है। इस दौरान प्राइवेट लैब से कराई गई जांच में बुधवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। महिला के साथ गए उसके बेेटे को भी वहीं पर रोक लिया है। जिसे क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में एक महिला समेत तीन जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, अब संख्या बढ़कर हुई 37
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि नोएडा प्रशासन की ओर से महिला की जांच रिपोर्ट भेजी गई है, जो पॉजिटिव मिली है। यह प्राइवेट लैब की रिपोर्ट है। उसके बेटे को भी वहां पर रोक लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी। साथ ही कांटेक्टर ट्रेसिंग भी की जा रही है।
उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यहां कस्बे में महिला का पति, बेटी और पुत्रवधू है। जिन्होंने लिख कर दिया है कि उनका उपचार कराया जाए। पुलिस ने घेराबंदी करके कस्बे की जिस पट्टी में वह रहती है, उसे सील कर दिया है। कस्बे को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/