फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, Eight corona positive has found in Meerut Bijnor and Saharanpur district of Uttar Pradesh

मेरठ-सहारनपुर और बिजनौर में मिले कोरोना के 12 नए संक्रमित, पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

Thu, 30 Apr 2020 01:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Apr 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, Eight corona positive has found in Meerut Bijnor and Saharanpur district of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 102 हो गई है। इसके अलावा सहारनपुर जिले के छह और बिजनौर जनपद की एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जहां सहारनपुर जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 172 हो गई है तो वहीं बिजनौर जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो चुकी है।

विज्ञापन


मेरठ में एक मरीज की पुष्टि निजी लैब से हुई, जबकि चार की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की लैब में हुई है। इनमें जागृति विहार के रहने वाले फार्मासिस्ट के भाई और जेल चुंगी की रहने वाली महिला के परिवार का एक सदस्य भी कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: कोतवाली के गेट पर डाला हथकड़ी का ताला, अब अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे फरियादी
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 102 तक पहुंच गई है। इनमें से पांच की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 48 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। मंगलवार को दो मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई थी। इनमें महाराष्ट्र के एक जमाती नूर मोहम्मद (60) और शास्त्री नगर सेक्टर 13 की महिला शाहीन खान (48) थे। बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है।

सदर चाणक्यपुरी बना नया हॉट स्पॉट, पुलिस फोर्स तैनात

Corona Virus Update News in Hindi, Eight corona positive has found in Meerut Bijnor and Saharanpur district of Uttar Pradesh
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सदर चाणक्यपुरी में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद देर रात चाणक्यपुरी को हॉटस्पॉट बना दिया गया। रात में ही सब्जी मंडी और दाल मंडी के व्यापारियों से बातचीत कर दोनों मंडी को फिलहाल बंद रखने के लिए कहा गया।
 
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के मुताबिक चाणक्यपुरी से दाल मंडी सटी हुई है। इसको देखते हुए दाल मंडी और सब्जी मंडी को पूरी तरह से बंद रहने पर सहमति जताई गई है। पुलिस ने रात में चाणक्यपुरी में माइक से एलान किया है कि पूरा इलाका हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां पर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने देर रात चाणक्यपुरी और दोनों मंडियों का निरीक्षण किया। पूरे इलाके को रात में ही सील कर दिया गया और पुलिस फोर्स लगा दी गई है। फिलहाल मेरठ में 24 हॉटस्पाट बन गए हैं।

इससे पहले सहारनपुर में मंगलवार को कोरोना के दो गंभीर मरीजों की रिपोर्ट पहली बार निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। उन्हें एहतियातन 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया। इसमें एक महिला भी शामिल हैं।

जनपद में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने की वजह से लोगों में दहशत थी। अब जनपद में कुल 172 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि मंगलवार को नोएडा लैब से जिन 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, उनमें पूर्व में पॉजिटिव आए दो लोग भी शामिल हैं।

इनमें एक नाम डॉक्टर आसिफ का और दूसरा सोनिया अरोड़ा का है, जिन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज के लेवल-2 कोविड-19 सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली थी। निगेटिव आए दोनों लोगों को फूल देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। एहतियातन दोनों को अपने घरों पर 14 दिन के क्वारंटीन में रहने को कहा गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed