Corona Update: पश्चिमी यूपी के 22 जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, इनमें कई विदेशी
पश्चिमी यूपी में 22 जमाती समेत 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के 23 लोगों के कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में शामली में तीन, सहारनपुर और बागपत में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह सभी जमाती है और इनमें दो बांग्लादेश और एक नेपाल का रहने वाला है। मेरठ में एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले खुर्जा के क्राकरी कारोबारी की रिश्तेदार है।
इसके अलावा लखनऊ में कैंट के सदर स्थित अली जान मस्जिद से मिले 12 जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी सहारनपुर के हैं। आगरा में शुक्रवार को आठ और कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से सात दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से लौटे जमाती हैं। पांच शामली और दो गाजीपुर के हैं।
सहारनपुर में जो कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह आसाम का रहने वाला है और लॉकडाउन से पहले गांव दुमझेड़ा में आई 11 लोगों की जमात में शामिल था। शामली डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिन तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें दो बांग्लादेशी और एक आसाम का रहने वाला है। बागपत में मिला कोरोना पॉजिटिव नेपाल का रहने वाला जमाती है। नए केस मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना: यूपी के इस जिले में 410 जमाती चिह्नित, चार लौटे थे निजामुद्दीन मरकज से
वहीं बलरामपुर अस्पताल में भर्ती सभी 12 जमातियों की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सदर बाजार का कसाईबाड़ा इलाका सील कर दिया गया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि टीम घूम-घूमकर माइक से लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दे रही है। कोई भी घर से बाहर नजर आया तो कड़ी कार्रवाई होगी। सहारनपुर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है और लखनऊ में मिले जमातियों के घरों पर जानकारी की गई।
क्वारंटीन से भागे दो लोग
बाजपुर रोड स्थित आईआईएम में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की खिड़की की दो लोग ग्रिल तोड़कर भाग गए। भागने वालों में एक बिजनौर निवासी जबकि दूसरा हल्द्वानी निवासी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/