फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update News, 410 jamati have been identified in Muzaffarnagar district

कोरोना: यूपी के इस जिले में 410 जमाती चिह्नित, चार लौटे थे निजामुद्दीन मरकज से

Fri, 03 Apr 2020 11:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Apr 2020 11:22 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में चलाए गए अभियान के दौरान 410 जमाती अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से चार जमाती निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे।

विज्ञापन
Corona Update News, 410 jamati have been identified in Muzaffarnagar district
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजामुद्दीन मरकज से कनेक्शन निकलने के बाद मुजफ्फरनगर जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान 410 जमाती अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से चार जमाती निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। सैंपल लेकर उन्हें मस्जिद में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


निजामुद्दीन मरकज के कोरोना कनेक्शन के बाद जनपद के सभी मस्जिद-मरकज में जमातियों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 410 जमाती मिल चुके हैं, जो विभिन्न प्रांतों व जिलों से आकर मस्जिद- मरकज के साथ ही मदरसों व कुछ लोगों के घरों में भी रह रहे थे। इन सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद उनके ठहरने के स्थान पर ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन में चार ऐसे भी जमाती शामिल हैं, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। ये सभी चार जमाती पुरकाजी की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: जमातियों ने आइसोलेशन वार्ड में किया हंगामा, खाने में मांग रहे बिरयानी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि उक्त चारों जमातियों के सैंपल भी लिए गए हैं, जो जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। होम क्वारंटीन किए गए सभी जमातियों के संबंध में आसपास के लोगों को अनाउंस कर उनसे दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रोज की जा रही स्वास्थ्य जांच और चेकिंग
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि होम क्वारंटीन किए गए जनपद में मिले सभी जमातियों की नियमित तौर पर रोजाना चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित सीओ व इंस्पेक्टर के साथ ही चौकी प्रभारियों को भी उनकी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे होम क्वारंटीन से बाहर आकर अन्य लोगों के संपर्क में न आ सकें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed